Rajasthan PTET 4th Year 3rd Counselling 2025-अगर आपने भी राजस्थान पीटीईटी BA Bed/Bsc Bed का एग्जाम दिया है एवं अब राजस्थान पीटीईटी BA Bed/Bsc Bed के लिए कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उसकी काउंसलिंग फॉर्म स्टार्ट हो चुका है। पीटीईटी के ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार काउंसलिंग फॉर्म July-August के मध्य ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। पीटीईटी काउंसलिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे काउंसलिंग फॉर्म फीस कितनी है कॉलेज फीस कितनी है अगर कॉलेज नहीं मिले तो उसका रिफंड कैसे होगा इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें इन सभी की जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से बातें करेंगे एवं पीटीईटी से जुड़ी एवं पीटीईटी काउंसलिंग के रिजल्ट से संबंधित एवं पीटीईटी से संबंधित लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप टेलीग्राम चैनल को भी आप सब्सक्राइब जरूर करें
Rajasthan PTET BA BED/Bsc Bed 3rd Counselling Schedule 2025
अगर आपके राजस्थान पीटीईटी के अंदर अच्छे नंबर आए हैं तो आपको अच्छी कॉलेज मिलेगी कॉलेज की काउंसलिंग में आपको 40 से 50 कॉलेज सेलेक्ट करनी होगी उसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी आप अपनी पसंद की कॉलेज चॉइस करें काउंसलिंग फॉर्म के अंदर चॉइस करें राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग से संबंधित संपूर्ण टाइम टेबल आप नीचे देख सकते हैं
| Event | Dates |
| PTET 3rd Counselling 2025 Date | 04.09.2025 से 10.09.2025 |
| PTET Collage Choices Option Date | 06.09.2025 से 18.09.2025 |
| PTET Counselling Fee Last Date | 10.09.2025 |
| PTET 3rd Counselling Result 2025 Date | 23.09.2025 |
| PTET College Fee And Collage Form Submit Last Date | 23.09.2025 से 01.10.2025 (Extend) |
| last Date Reporting in Allotted PTET College | 23.09.2025 से 03.10.2025 |
| PTET Up Word Moment Form Last Date | Soon |
| PTET Up Word Result 2025 Declared Date | Soon |
| last Date Reporting in Allotted PTET Upward College | Soon |
Rajasthan PTET 4th Year Counselling form 2025 In Hindi
जिस किसी छात्र ने पीटीईटी की परीक्षा दी थी और उसने उस परीक्षा को पास कर लिया है तो अब बारी आती है काउंसलिंग की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर जाकर आवेदन करना होगा ऑफिशल वेबसाइट पर जाने से पहले आपको जरूर की पात्रता चेक कर लेनी है यदि आप पात्रता को समझे बिना इसमें आवेदन करते हो तो आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है तो आइए राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग से संबंधित जरूरी पात्रता और जरूरी दस्तावेज और आवेदन करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं ।
Rajasthan PTET 4 Year Counselling Education Qualification 2025
जो कोई भी छात्र राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा में भाग लेगा और वह इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लेगा तभी वह 4 वर्षीय bed के कोर्स में भाग ले पाएगा और इस कोर्स को पूरा कर सकेगा ।
Rajasthan PTET BA Bed/Bsc Bed Year Counselling के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हो तो आपको पता होना चाहिए कि इसके लिए कौन-कौन से जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है ताकि आप बिना किसी समस्या के और बिना किसी दुविधा के इस में आसानी से भाग ले सकूं ।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का जाति प्रमाण पत्र
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का स्थानांतरण प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो ।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का चालू मोबाइल नंबर
Rajasthan PTET 4th Year Counselling Application Fees 2025
जो कोई भी छात्र इसमें आवेदन करना चाहता है तो आवेदन करने के लिए छात्र को ऑनलाइन भुगतान करना होगा छात्र को ₹5000 आवेदन फीस देनी होगी ।
Rajasthan PTET 4th Year College Fee Refund Rule
- यदि आपको कॉउंसलिंग करने पर कोई भी कॉलेज मिलती है। कॉलेज मिलने पर भी आप कॉलेज में रिपोंटिंग नही करते हो तो आपको कॉउंसलिंग फीस RS 5000 मे से 200 रुपये काट कर 4800 रुपये आपको वापस दिया जाएगा।
- महाविद्यालय आवंटित होने के उपरान्त ऑनलाइन रिपोर्टिंग नहीं करने पर व शेष शुल्क जमा नहीं करवाने पर अभ्यर्थी के 600/- रूपये काटकर 4400/- रूपये रिफण्ड होंगे
- यदि विद्यार्थी शुल्क 22000/- जमा करवा देता है तथा तत्पश्चात कॉलेज रिर्पोटिंग नहीं करता है तब रूपये 600/- कटौती की जायेगी
Rajasthan PTET 4th Year Counselling मैं आवेदन करने का तरीका
- जो कोई भी छात्र इसके लिए आवेदन करना चाहता है उसको सबसे पहले इस विभाग से संबंधित ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक हमने उपलब्ध करा दिया है ।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाने के बाद में आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फोरम के नाम से बटन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने दो ऑप्शन खुल कर आ जाएंगे पहले का नाम b.ed 2 year होगा और दूसरे का नाम b.ed 4 Year होगा
- अब यहां पर आपको एक का चुनाव कर लेना है और फिर उसके बाद में आपको अपना नाम पता और संबंधित जानकारी भरनी होगी ।
- यहां पर आपको अपना फोटो भी अपलोड करना होगा और अपना सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा
- इतना कर देने के बाद में आपको फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है ।
- फिर आपको ₹500 का भुगतान करना होगा ₹500 का भुगतान करने के लिए आप अपने मनचाहे विकल्प का चयन कर सकते हैं ।
- आवेदन करते समय आपका अपना मोबाइल नंबर अवश्य देना है ताकि आप इससे संबंधित लेटेस्ट अपडेट सबसे जल्दी पा सके ।
- फिर आपको यहां से जो रसीद प्राप्त होगी उसे आपको अपने पास में सुरक्षित रखना है।
🚀 Create Professional Resume in Just 2 Minutes!
Build ATS Friendly Resume Free with Rozgar Resume.
Create Resume Now




