WhatsApp Telegram

Special BSTC Admission 2026-27

By: Ramesh

On: 21/08/2026

Special BSTC Admission 2026-27

Special BSTC Admission Form 2026-27 – अगर आप Special Education के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और Special BSTC Admission Form 2026-27 भरना चाहते हैं, तो आपके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। Rehabilitation Council of India (RCI) के अंतर्गत National Board of Examination in Rehabilitation (NBER) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Special Education और Disability Rehabilitation से जुड़े Certificate एवं Diploma Courses में प्रवेश के लिए नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2026 रखी गई है। इन कोर्स में प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। छात्रों का चयन 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

Special BSTC Admission Form 2026-27 Date

Name of the Organization National Board of Examination in Rehabilitation (NBER)
Admission Session 2026-27
Course Name Special Education and Disability Rehabilitation Certificate/Diploma Courses
Special BSTC Form Start Date 05 August 2026
Special BSTC Form Last Date 24 August 2026
First Merit List 26 August 2026
First Round Reporting Date 29 August to 03 September 2026
Second Merit List 05 September 2026
Second Round Reporting Date 08 September to 11 September 2026
Final Admission List 15 September 2026
Classes Start Date 18 September 2026
Admission Process 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर
Official Website nber-rehabcouncil.gov.in
Whatsapp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Special BSTC क्या है?

Special BSTC सामान्य BSTC से अलग कोर्स है। इसके अंतर्गत छात्रों को विशेष जरूरत वाले बच्चों को पढ़ाने और उनकी सहायता करने की ट्रेनिंग दी जाती है। यह कोर्स Rehabilitation Council of India से मान्यता प्राप्त संस्थानों में करवाया जाता है। इसमें Special Education के Diploma Courses के साथ Disability Rehabilitation से जुड़े Certificate और Diploma Courses भी शामिल हैं।

इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से छात्र देश के किसी भी राज्य में अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार RCI से मान्यता प्राप्त संस्थान का चयन कर सकते हैं। एक छात्र अधिकतम दो कोर्स चुन सकता है और चुने गए कोर्स के लिए उपलब्धता के अनुसार अधिकतम तीन संस्थानों का विकल्प भर सकता है।

Special BSTC Admission 2026-27 Selection Process

  • Special BSTC Admission 2026-27 के लिए किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
  • छात्रों का चयन 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • पहली मेरिट लिस्ट 26 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।
  • पहली मेरिट लिस्ट में चयन नहीं होने पर छात्र का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आ सकता है।
  • मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद छात्र को चुने गए संस्थान में जाकर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी।
  • संस्थान में रिपोर्टिंग के समय सभी जरूरी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी लेकर जाना जरूरी होगा।

Special BSTC Form भरने के लिए योग्यता

  • Special Education Diploma Course: छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास की हो।
  • Disability Rehabilitation Courses: छात्र ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से PCM या PCB विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंकों से 12वीं पास की हो।
  • Sign Language (DTISL) Course: यह कोर्स केवल Deaf Candidates के लिए है। छात्र ने कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की हो और उसके पास Deaf Disability Certificate होना चाहिए।
  • D.C.E. & A.T. (VI) Course: यह कोर्स केवल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए है। छात्र ने कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास की हो।
  • 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके और रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि प्रवेश के समय संबंधित कोर्स की योग्यता पूरी करना जरूरी होगा।
  • आरक्षित वर्ग के छात्रों को अंकों में छूट संबंधित केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

Special BSTC Admission 2026-27 Age Limit

Special BSTC Admission 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले छात्र की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के छात्रों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

Special BSTC Application Form Fees

Category Registration Fee
General/UR Candidates ₹500
OBC, EWS, SC, ST और PwD Candidates ₹350

 

Special BSTC Admission 2026-27 Important Dates

Admission Activity Date
Official Circular जारी होने की तारीख 22 July 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और Choice Filling शुरू 05 August 2026
ऑनलाइन आवेदन और Choice Filling की आखिरी तारीख 24 August 2026
पहली मेरिट लिस्ट 26 August 2026
पहले राउंड के लिए संस्थान में रिपोर्टिंग शुरू 29 August 2026
पहले राउंड में रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख 03 September 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट 05 September 2026
दूसरे राउंड के लिए संस्थान में रिपोर्टिंग शुरू 08 September 2026
दूसरे राउंड में रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख 11 September 2026
प्रवेश लेने वाले छात्रों की फाइनल लिस्ट 15 September 2026
कक्षाएं शुरू होने की तारीख 18 September 2026

Special BSTC Form भरने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • PwD या Disability Certificate, यदि लागू हो
  • छात्र की हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्र के सिग्नेचर
  • चालू मोबाइल नंबर
  • चालू ईमेल आईडी

How to Fill Special BSTC Online Form 2026-27

  • Special BSTC का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले NBER की ऑफिशियल वेबसाइट nber-rehabcouncil.gov.in या RCI की वेबसाइट rehabcouncil.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के ऊपर दिए गए Admission विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Admission Login Portal खुल जाएगा।
  • नया आवेदन करने के लिए Register लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर और अन्य जानकारी भरें।
  • नाम और व्यक्तिगत जानकारी 10वीं कक्षा की मार्कशीट के अनुसार ही भरें। रजिस्ट्रेशन के बाद कुछ जानकारी बदली नहीं जा सकेगी।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने मोबाइल नंबर और OTP की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • अब Candidate Details, Address और Education Details ध्यान से भरें।
  • अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा की जानकारी दर्ज करें। PCM या PCB होने पर सभी संबंधित विषयों के कुल और प्राप्त अंक भरें।
  • इसके बाद फोटो और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी योग्यता के अनुसार कोर्स का चयन करें। छात्र अधिकतम दो कोर्स चुन सकता है।
  • चुने गए कोर्स के लिए अपनी पसंद के अधिकतम तीन संस्थान चुनें।
  • भरी गई सभी जानकारी और Course Choice को ध्यान से चेक करें।
  • जानकारी सही होने पर Confirmation Box पर Tick करके Confirm & Register बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भुगतान पूरा होने के बाद Acknowledgement Slip डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

Special BSTC Course और Institute कैसे चुनें?

छात्र अपनी योग्यता के अनुसार अधिकतम दो कोर्स चुन सकता है। Choice 1 को पहली प्राथमिकता और Choice 2 को दूसरी प्राथमिकता दी जाएगी। Choice 1 में चुना गया कोर्स Choice 2 में दोबारा दिखाई नहीं देगा। प्रत्येक चुने हुए कोर्स के लिए उपलब्धता के अनुसार देश के किसी भी राज्य के अधिकतम तीन संस्थान चुने जा सकते हैं। कोर्स और संस्थान चुनने से पहले उनकी RCI मान्यता जरूर चेक करें।

मेरिट लिस्ट के बाद क्या करना होगा?

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद छात्र को पोर्टल पर अपनी सीट Mark और Confirm करनी होगी। इसके बाद निर्धारित तारीख के अंदर चुने गए Training Institute में जाकर रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग के समय ऑनलाइन आवेदन की Acknowledgement Slip, 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट, Passing Certificate, Category Certificate और Disability Certificate सहित सभी जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं।

पहले राउंड में सीट मिलने के बाद समय पर संस्थान में रिपोर्ट नहीं करने पर सीट रद्द हो सकती है। इसके बाद वह सीट मेरिट लिस्ट में शामिल अगले योग्य छात्र को दी जा सकती है।

Special BSTC Admission 2026-27 FAQs

1. Special BSTC Admission Form 2026-27 कब शुरू हुए हैं?

  • Special BSTC के ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं।

2.Special BSTC Form 2026 की आखिरी तारीख क्या है?

  • ऑनलाइन आवेदन और Choice Filling की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2026 है।

3. क्या Special BSTC के लिए परीक्षा होगी?

  • नहीं, Special BSTC Admission 2026-27 के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। प्रवेश 12वीं कक्षा के अंकों की मेरिट से दिया जाएगा।

4. Special BSTC की पहली मेरिट लिस्ट कब आएगी?

  • पहली मेरिट लिस्ट 26 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।

5.Special BSTC Form की फीस कितनी है?

  • General/UR छात्रों के लिए आवेदन फीस ₹500 है। OBC, EWS, SC, ST और PwD छात्रों के लिए आवेदन फीस ₹350 है।

6.क्या 12वीं में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं?

  • हां, 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश के समय उन्हें संबंधित कोर्स की योग्यता पूरी करनी होगी।

7.एक छात्र कितने Course और Institute चुन सकता है?

  • एक छात्र अधिकतम दो कोर्स चुन सकता है। प्रत्येक चुने हुए कोर्स के लिए उपलब्धता के अनुसार अधिकतम तीन संस्थानों का विकल्प भरा जा सकता है।

Important Links

Important Links

Special BSTC Admission Guideline Download Download Here
Special BSTC Online Application Form Apply Online
RCI Approved Institute List Check Here
Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Channel Join Now
NBER Official Website Click Here
RCI Official Website Click Here

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Ramesh

Ramesh Is a Blogger and Content Manager with 3+ Years of Experience. He Manages Content Related to Govt. Job Updates, Admit Cards, Results, Sarkari Yojanas, Career News, and Exam Preparation, Helping Readers Access Reliable and Up-To-Date Information.

Leave a Comment