WhatsApp Telegram

RSET Exam 2026: राजस्थान SET एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पूरी जानकारी यहां देखें

By: Ramesh

On: 14/06/2026

RSET Exam 2026

RSET Exam 2026:- राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (RSET) 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। RSET एक पात्रता परीक्षा है, जिसके माध्यम से राजस्थान के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में Assistant Professor के पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित की जाती है। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण दिनांक, चयन प्रक्रिया तथा आवेदन करने की प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी इस लेख में दी गई है। आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरुर पढ़े |

RSET 2026 क्या है?

RSET (Rajasthan State Eligibility Test) राजस्थान की एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो कॉलेज या विश्वविद्यालय में Assistant Professor बनना चाहते हैं। RSET परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थी राजस्थान के सरकारी और निजी कॉलेजों में निकलने वाली Assistant Professor भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

RSET Exam 2026 Overview

Name of the Authority University of Kota (UOK)
Exam Name Rajasthan State Eligibility Test (RSET) 2026
Application Start Date 14 June 2026
Last Date 15 July 2026
Exam Date 06 September 2026
Official Website www.uok.ac.in
Article Category Entrance Exam 

 

RSET 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता

विद्यार्थी के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (Master Degree) होना आवश्यक है।

  • सामान्य वर्ग एवं EWS अभ्यर्थी: न्यूनतम 55% अंक
  • OBC, SC, ST एवं अन्य आरक्षित वर्ग: न्यूनतम 50% अंक
  • पोस्ट ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan SET Exam Age Limit 

RSET 2026 के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। पात्रता रखने वाला कोई भी स्टूडेंट आवेदन कर सकता है।

Rajasthan SET Exam Fees

• For General / SBC / OBC (Creamy Layer) of Rajasthan State and Out of State Rs. 1500/-
• For EWS / SBC / OBC (Non-Creamy Layer) of Rajasthan State Candidates Rs. 1200/-
• For SC / ST of Rajasthan State and All PwD Candidates Rs. 750/-

 

Rajasthan SET Exam Pattern 

परीक्षा में कुल दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। दोनों पेपर एक ही दिन में आयोजित होंगे और प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे।

पेपर-1

  • सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य
  • शिक्षण एवं शोध अभिरुचि
  • तार्किक क्षमता
  • सामान्य जागरूकता
  • संचार कौशल
  • डेटा इंटरप्रिटेशन

पेपर-2

  • उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय से संबंधित प्रश्न
  • विषय आधारित ज्ञान का मूल्यांकन

RSET पास करने के बाद क्या होगा?

RSET परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थी राजस्थान के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में Assistant Professor भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाता है। यह परीक्षा केवल पात्रता (Eligibility) प्रदान करती है, यानी RSET पास करने के बाद अभ्यर्थी संबंधित भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकता है। हालांकि, केवल RSET पास करने से सीधे नौकरी नहीं मिलती। जब Assistant Professor के पदों पर भर्ती निकलती है, तब उम्मीदवारों को अलग से आवेदन करना होता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए RSET एक महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है।

RSET 2026 आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल पर जाकर SSO ID बनाएं।
  • SSO ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • Recruitment Portal पर जाकर OTR (One Time Registration) पूरा करें।
  • OTR में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • OTR पूरा होने के बाद Recruitment Portal में लॉगिन करें।
  • “State Eligibility Test (SET) 2026” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विषय (Subject) चुनें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म को Final Submit करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • शुल्क जमा होने के बाद Application Number प्राप्त होगा।
  • आवेदन फॉर्म और फीस रसीद डाउनलोड करके प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ मूल आधार कार्ड जरूर लेकर जाएं।

RSET Exam 2026 Important Links

RSET 2026 आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरें।

Apply Online
Download Official Notification
Download Syllabus PDF
Previous Year Question Paper
Fees Refund Policy
Join WhatsApp Channel
Join Telegram Channel
Official Website

 

 

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Ramesh

Ramesh Is a Blogger and Content Manager with 3+ Years of Experience. He Manages Content Related to Govt. Job Updates, Admit Cards, Results, Sarkari Yojanas, Career News, and Exam Preparation, Helping Readers Access Reliable and Up-To-Date Information.

Leave a Comment