WhatsApp Telegram

Rajasthan Summer Holidays 2026:- राजस्थान में बच्चों की हुई मौज, गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई गईं

By: Ramesh

On: 23/05/2026

Rajasthan Summer Holidays 2026

Rajasthan Summer Holidays 2026:- राजस्थान में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों के बीच हुई बैठक में इस पर सहमति बनी।

22 मई 2026 को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री के कार्यालय में हुई बैठक में शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़ी कई जरूरी बातों पर चर्चा की गई। सबसे बड़ी राहत की खबर यह रही कि अब स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र पहले तय तारीख 21 जून की बजाय 29 जून 2026 से शुरू किया जाएगा

शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण नोटिस जारी

भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। अब राजस्थान के स्कूल 21 जून की जगह 29 जून 2026 से खुलेंगे। साथ ही संस्था प्रधानों को पहले की तरह स्कूल खुलने से 2 दिन पहले बुलाया जाएगा। बैठक में शिक्षा से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई और छात्रों व शिक्षकों के हित में जरूरी फैसलों पर सहमति बनी।

जरूरी अपडेट
पहले स्कूल खुलने की तारीख 21 जून 2026
नई तारीख 29 जून 2026
नोटिस डाउनलोड
Download Notice

 

 

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Ramesh

Ramesh Is a Blogger and Content Manager with 3+ Years of Experience. He Manages Content Related to Govt. Job Updates, Admit Cards, Results, Sarkari Yojanas, Career News, and Exam Preparation, Helping Readers Access Reliable and Up-To-Date Information.

Leave a Comment