WhatsApp Telegram

Rajasthan Sub Inspector Exam Admit Card 2026

By: Ramesh

On: 11/09/2026

Rajasthan Sub Inspector Exam Admit Card

Rajasthan Sub Inspector Exam Admit Card 2026- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा उप-निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी प्रेस-नोट के अनुसार राजस्थान सब इंस्पेक्टर पुनः परीक्षा 2021 के लिए अभ्यर्थी अपनी परीक्षा जिला स्थिति 13 सितंबर 2026 से SSO Portal पर लॉगिन करके देख सकेंगे। वहीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 17 सितंबर 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं SSO Portal पर अपलोड किया जाएगा। राजस्थान सब इंस्पेक्टर एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। इसलिए अभ्यर्थी पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें।

Rajasthan SI Exam Admit Card 2026 Overview

Exam Authority Rajasthan Public Service Commission (RPSC), Ajmer
Posts Name Sub Inspector / Platoon Commander
Total Post 859
Exam Name Sub Inspector / Platoon Commander Re-Exam 2021
Written Exam Date 20 September 2026
Exam District Information 13 September 2026
Admit Card Released Date 17 September 2026
Work Location Rajasthan
Official Website rpsc.rajasthan.gov.in
Article Category Latest Admit Card

Rajasthan SI Exam Admit Card 2026 Latest Update

ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा उप-निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। यह परीक्षा 859 पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा 10 सितंबर 2026 को जारी प्रेस-नोट के अनुसार अभ्यर्थी अपनी आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 13 सितंबर 2026 से SSO Portal पर लॉगिन करके प्राप्त कर सकेंगे। वहीं राजस्थान सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड 17 सितंबर 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं SSO Portal पर अपलोड किया जाएगा।

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड जारी होने के बाद SSO Portal पर लॉगिन करके Recruitment Portal के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अलग से डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Rajasthan SI Written Exam Date 2026

राजस्थान सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर पुनः परीक्षा 2021 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग के प्रेस-नोट के अनुसार सामान्य हिंदी का प्रश्न-पत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का प्रश्न-पत्र दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

राजस्थान सब इंस्पेक्टर एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब Rajasthan Sub Inspector / Platoon Commander Re-Exam 2021 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना Application Number और जन्म दिनांक दर्ज करें।
  • आवश्यक जानकारी भरने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपका Rajasthan SI Exam Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • अभ्यर्थी SSO Portal पर लॉगिन करके Recruitment Portal के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan SI Exam Admit Card 2026 Download Here Link

Rajasthan SI Admit Card डाउनलोड करने के बाद ये जानकारी जरूर चेक करें

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन क्रमांक (Application No.)
  • जन्मतिथि
  • पिता का नाम
  • फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश

Rajasthan SI Written Exam Guidelines

  • अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र के अनुसार परीक्षा में शामिल हों।
  • परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से लगभग 2 घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें, ताकि सुरक्षा जांच एवं बायोमेट्रिक सत्यापन समय पर पूरा हो सके।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ लेकर जाना जरूरी है।
  • अभ्यर्थी अपने साथ नवीनतम मूल रंगीन आधार कार्ड लेकर उपस्थित हों।
  • यदि आधार कार्ड में फोटो पुरानी या अस्पष्ट है, तो अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं उसकी फोटो कॉपी साथ लेकर जाएं।
  • अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो चस्पा करना सुनिश्चित करें।
  • परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए FACE RECOGNITION / THUMB IMPRESSION आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, क्योंकि परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा।
  • 60 मिनट पूर्व के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री लेकर न जाएं और आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Rajasthan SI Written Exam Required Documents

  • राजस्थान SI Exam Admit Card 2026 का प्रिंट आउट
  • मूल रंगीन आधार कार्ड
  • आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी
  • अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र, यदि आवश्यक हो
  • फोटो पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी
  • एडमिट कार्ड पर नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Ramesh

Ramesh Is a Blogger and Content Manager with 3+ Years of Experience. He Manages Content Related to Govt. Job Updates, Admit Cards, Results, Sarkari Yojanas, Career News, and Exam Preparation, Helping Readers Access Reliable and Up-To-Date Information.

Leave a Comment