WhatsApp Telegram

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026- राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के 24752 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन यहाँ से करे

By: Birm Gehlot

On: 28/07/2026

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 खाली पदों पर संविदा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू कर दिए है। इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पदों की संख्या, योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, वेतन और ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका इस आर्टिकल में दिया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Important Point

Name of Department स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान
Recruitment Name राजस्थान सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2026
Post Name संविदा सफाई कर्मचारी
Total Post 24,752
Total Urban Bodies 183 नगरीय निकाय
Job Type संविदा आधारित
Form Start Date 15 अगस्त 2026
Form Last Date 28 सितंबर 2026
Minimum Age 21 वर्ष
Maximum Age 40 वर्ष
Age Calculation Date 01 जनवरी 2027
Selection Process लॉटरी प्रक्रिया
Salary ₹7,410 प्रतिमाह
Work Location Rajasthan
Application Mode Online
Official Website www.lsg.urban.rajasthan.gov.in
Article Category Latest Job

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Latest Update

राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 पद भरे जाएंगे और सभी पद संविदा के आधार पर होंगे। उम्मीदवार केवल एक नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है। एक से ज्यादा नगरीय निकायों में आवेदन करने पर उसके सभी आवेदन रद्द किए जा सकते हैं, इसलिए फॉर्म भरते समय नगरीय निकाय का चुनाव ध्यान से करें।

Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2026 Details

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कुल 24,752 पद रखे गए हैं। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 24,277 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 475 पद शामिल हैं। पदों की संख्या जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा की जा सकती है।

Area Number of Posts
गैर अनुसूचित क्षेत्र 24,277 पद
अनुसूचित क्षेत्र 475 पद
कुल पद 24,752 पद
  • जरूरी सूचना: नगरीय निकाय के अनुसार पदों और वर्ग के अनुसार आरक्षण की पूरी जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दी गई है। उम्मीदवार फॉर्म भरने से पहले अपने नगरीय निकाय की खाली सीट जरूर देख लें।

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को नीचे दी गई सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।

  • उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता तय नहीं की गई है।
  • उम्मीदवार के पास सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • उम्मीदवार का अनुभव राजस्थान के किसी नगरीय निकाय में सफाई कार्य का होना चाहिए।
  • उम्मीदवार एक ही नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है।
  • उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • अंतिम चयन के समय उम्मीदवार को मांगे गए सभी दस्तावेज देने होंगे।

Rajasthan Safai Karmchari Education Qualification

राजस्थान सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2026 के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता तय नहीं की गई है। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार से 5वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा पास होने की शर्त नहीं रखी गई है।

Rajasthan Safai Karmchari Experience Certificate 2026

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सफाई कार्य का एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। एक वर्ष का अनुभव लगातार एक वर्ष का या अलग-अलग समय को जोड़कर पूरा एक वर्ष हो सकता है।

अनुभव प्रमाण पत्र राजस्थान के किसी नगरीय निकाय में किए गए सफाई कार्य का होना चाहिए। अनुभव प्रमाण पत्र विभाग द्वारा तय फॉर्मेट में जारी किया जाना जरूरी है।

  • सीधे नगरीय निकाय में काम करने वाले उम्मीदवार का अनुभव प्रमाण पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी जारी कर सकते हैं।
  • ठेकेदार या किसी संस्था के माध्यम से काम करने वाले उम्मीदवार का अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित ठेकेदार या संस्था द्वारा जारी किया जाएगा।
  • ठेकेदार द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र का संबंधित नगरीय निकाय के अधिकारी से सत्यापन होना जरूरी है।
  • अनुभव प्रमाण पत्र का फॉर्मेट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

नोट: सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र 01 अगस्त 2026 के बाद और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख से पहले जारी होना चाहिए। 01 अगस्त 2026 से पहले जारी किया गया अनुभव प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

Rajasthan Safai Karmchari Age Limit 2026

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

  • न्यूनतम आयु सीमा – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा – 40 वर्ष
  • आयु की गणना – 01 जनवरी 2027

Rajasthan Safai Karmchari Age Relaxation

राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Category Age Relaxation
राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवार 5 वर्ष
सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार 5 वर्ष
राजस्थान की SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग की महिला उम्मीदवार 10 वर्ष
विधवा और विवाह-विच्छिन्न महिला नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट
दिव्यांग उम्मीदवार नियमों के अनुसार छूट
भूतपूर्व सैनिक नियमों के अनुसार छूट

आयु सीमा में दी जाने वाली छूट को जोड़कर एक से ज्यादा छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार को उस एक छूट का लाभ मिलेगा जो उसके लिए ज्यादा फायदेमंद है।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Application Fee

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को One Time Registration फीस जमा करनी होगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही OTR फीस जमा कर रखी है, उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी।

Category OTR Fee
सामान्य वर्ग और राजस्थान से बाहर के उम्मीदवार ₹600
राजस्थान के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ₹400
दिव्यांग उम्मीदवार ₹400

आवेदन फीस का भुगतान राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। फीस जमा होने के बाद वापस नहीं की जाएगी।

Rajasthan Safai Karmchari Salary 2026

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में चुने गए उम्मीदवारों को श्रम विभाग की 13 दिसंबर 2024 की अधिसूचना के अनुसार ₹7,410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

Post Name संविदा सफाई कर्मचारी
Monthly Salary ₹7,410 प्रतिमाह
Job Nature संविदा आधारित

Rajasthan Safai Karmchari Selection Process 2026

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से होगा।

लॉटरी प्रक्रिया सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान सरकार द्वारा तैयार ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से पूरी की जाएगी। नगरीय निकाय के अनुसार खाली पदों के बराबर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Required Documents

ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज जांच के समय उम्मीदवार को नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

  • आधार कार्ड या जन आधार कार्ड
  • राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र
  • एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • OBC या MBC का नया नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • विधवा या विवाह-विच्छिन्न प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • लाइव फोटो
  • हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान
  • SSO ID

How To Apply For Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान SSO की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • अपनी SSO ID और Password की मदद से Login करें।
  • यदि SSO ID नहीं है तो पहले अपना SSO Registration पूरा करें।
  • लॉगिन करने के बाद Citizen Apps में Recruitment Portal खोलें।
  • इसके बाद Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • अपना One Time Registration पूरा करें।
  • OTR में नाम, पिता का नाम, जन्म तारीख, श्रेणी और अन्य जानकारी सही भरें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना नगरीय निकाय चुनें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म Submit करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद Application ID जरूर देखें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Direct Link

Apply Online Form Apply Here
Download Notification Official Notification
Join WhatsApp Channel Join WhatsApp Now
Join Telegram Channel Join Telegram Now
Official Website Click Here

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 FAQ

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कुल 24,752 पद रखे गए हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की अंतिम तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए?

इस भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता तय नहीं की गई है। उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए और उसके पास सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की आयु सीमा क्या है?

सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2027 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी।

राजस्थान सफाई कर्मचारी की सैलरी कितनी होगी?

चुने गए उम्मीदवार को ₹7,410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

क्या एक से अधिक नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, उम्मीदवार केवल एक नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक नगरीय निकायों में आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

क्या पुराना अनुभव प्रमाण पत्र मान्य होगा?

नोटिफिकेशन के अनुसार अनुभव प्रमाण पत्र 01 अगस्त 2026 के बाद और आवेदन की अंतिम तारीख से पहले जारी होना चाहिए।

नोट: उम्मीदवार राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें। आवेदन में भरी गई गलत जानकारी के कारण फॉर्म रद्द हो सकता है। उम्मीदवार अपनी योग्यता और दस्तावेज जांचने के बाद ही आवेदन करें।

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Birm Gehlot

बिरम गहलोत एक Successful Full Time Blogger है| HelpStudentPoint.com के Founder और Senior Editor In Chief है| उन्होंने MCA की पढ़ाई पूरी की है| इन्होने Blogging Career की शुरुआत 2016 में किया था और अभी तक कई सारे बिज़नेस और सक्सेसफुल ब्लॉग बना चुके है| बिरम गहलोत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment