WhatsApp Telegram

Rajasthan JEN Recruitment 2026- राजस्थान JEN भर्ती 2026 के 874 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहाँ देखें सम्पूर्ण जानकारी

By: Ramesh

On: 17/08/2026

Rajasthan JEN Recruitment

Rajasthan JEN Recruitment 2026- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में Junior Engineer के कुल 874 पद भरे जाएंगे। अगर आपके पास Civil, Mechanical या Electrical Engineering में Degree या Diploma है और आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए अच्छा मौका है। आज के इस आर्टिकल में भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में बताई गई है।

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Latest Update

ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 793 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 81 पद रखे गए हैं। इस प्रकार कुल पदों की संख्या 874 है।

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Overview

Name of Authority Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Recruitment Name Junior Engineer Joint Direct Recruitment 2026
Post Name Junior Engineer (JEN)
Total Posts 874
Non-Scheduled Area Posts 793
Scheduled Area Posts 81
Form Start Date 16th August 2026
Form Last Date 14th September 2026
Application Mode Online
Work Location Rajasthan
Official Website rssb.rajasthan.gov.in
Article Category Latest Job Update
Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Post Details

इस भर्ती में Junior Engineer के कुल 874 पद रखे गए हैं। भर्ती सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए निकाली गई है। इसमें Degree और Diploma वाले पद अलग-अलग हैं। विद्यार्थी जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी योग्यता और पदों की संख्या ध्यान से जरूर देखें।

विभाग एवं पद गैर अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पद
सार्वजनिक निर्माण विभाग – JEN Civil (Degree) 329 22 351
सार्वजनिक निर्माण विभाग – JEN Civil (Diploma) 41 01 42
जल संसाधन विभाग – JEN Civil (Degree) 72 00 72
जल संसाधन विभाग – JEN Civil (Diploma) 144 35 179
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग – JEN Civil (Degree) 44 03 47
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग – JEN Civil (Diploma) 133 18 151
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग – JEN Mechanical/Electrical (Diploma) 30 02 32
Total 793 81 874

 

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Educational Qualification

Rajasthan JEN भर्ती में पद के अनुसार Degree या Diploma की योग्यता रखी गई है। विद्यार्थी आवेदन करने से पहले यह जरूर देखें कि उनकी पढ़ाई संबंधित पद से मिलती है या नहीं।

पद शैक्षणिक योग्यता
JEN Civil Degree Holder मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Civil Engineering में Degree अथवा सरकार द्वारा इसके बराबर मानी गई योग्यता होनी चाहिए।
JEN Civil Diploma Holder मान्यता प्राप्त संस्थान से Civil Engineering में Diploma अथवा इसके बराबर मान्य योग्यता होनी चाहिए।
JEN Mechanical/Electrical Diploma Holder मान्यता प्राप्त संस्थान से Mechanical या Electrical Engineering में Diploma अथवा इसके बराबर मान्य योग्यता होनी चाहिए।
अन्य योग्यता देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी होनी चाहिए।

जो विद्यार्थी योग्यता की अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो चुके हैं या शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि भर्ती परीक्षा की तारीख तक जरूरी शैक्षणिक योग्यता पूरी होना अनिवार्य होगा।

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए विद्यार्थी की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Age Details Age Limit
Minimum Age 18 Years
Maximum Age 40 Years
Age Calculation Date 01 January 2027
Age Relaxation नियमानुसार

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती के लिए One Time Registration यानी OTR शुल्क लागू रहेगा। जिन विद्यार्थियों ने पहले ही OTR शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा यह शुल्क जमा नहीं करना होगा।

Category OTR Fee
General एवं OBC/MBC Creamy Layer ₹600/-
Rajasthan OBC/MBC Non-Creamy Layer, EWS, SC एवं ST ₹400/-
सभी दिव्यांग विद्यार्थी ₹400/-
Payment Mode Online Mode

राजस्थान के बाहर रहने वाले SC, ST, OBC, MBC और EWS कैटेगरी के विद्यार्थियों को इस भर्ती के लिए General Category माना जाएगा। इसलिए उन्हें General Category के अनुसार OTR शुल्क जमा करना होगा।

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Selection Process

  • लिखित परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल जांच
  • अंतिम चयन

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Important Documents

  • 10वीं की मार्कशीट
  • Engineering Degree या Diploma
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • SSO ID
  • नई पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र या UDID Card, यदि लागू हो
  • अन्य जरूरी दस्तावेज

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Online Form कैसे भरें?

  • सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in खोलें।
  • अपनी SSO ID और Password की सहायता से Login करें।
  • Citizen Apps में उपलब्ध Recruitment Portal खोलें।
  • Rajasthan JEN Recruitment 2026 के सामने दिए गए Apply Now विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगर आपने OTR पूरा नहीं किया है, तो सबसे पहले One Time Registration की प्रक्रिया पूरी करें।
  • OTR Dashboard के ODV Section में अपनी शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों की जानकारी भरें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पद और विभाग की प्राथमिकता ध्यान से चुनें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अगर OTR शुल्क बाकी है, तो अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म Final Submit करने से पहले भरी गई पूरी जानकारी दोबारा जांच लें।
  • आवेदन जमा होने के बाद Application ID और फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रख लें।

Rajasthan JEN Recruitment 2026 Direct Link

Apply Online Here 
Download Rajasthan JEN Recruitment 2026 Notification
Rajasthan JEN Syllabus PDF Download
राजस्थान में जूनियर इंजीनियर को कितनी सैलरी मिलती है जाने
Join WhatsApp Channel Now
Join Telegram Channel Now
Official Website

 

FAQ – Rajasthan JEN Recruitment 2026

Q.1 Rajasthan JEN Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

  • इस भर्ती के माध्यम से Junior Engineer के कुल 874 पद भरे जाएंगे।

Q.2 Rajasthan JEN Recruitment 2026 का फॉर्म कब शुरू होगा?

  • ऑनलाइन आवेदन 16 अगस्त 2026 से शुरू कर दिए गए है ।

Q.3 Rajasthan JEN Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?

  • इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के अनुसार होगी।

Q.4 Rajasthan JEN भर्ती के लिए योग्यता क्या है?

  • पद के अनुसार विद्यार्थी के पास Civil, Mechanical या Electrical Engineering में Degree या Diploma होना चाहिए।

Q.5 Rajasthan JEN Recruitment 2026 में कितनी सैलरी मिलेगी?

  • Junior Engineer पद का वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार Pay Matrix Level-10 में रखा गया है।

Q.6 Rajasthan JEN Recruitment 2026 की ऑफिसियल वेबसाइट कौनसी है?

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in है।

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Ramesh

Ramesh Is a Blogger and Content Manager with 3+ Years of Experience. He Manages Content Related to Govt. Job Updates, Admit Cards, Results, Sarkari Yojanas, Career News, and Exam Preparation, Helping Readers Access Reliable and Up-To-Date Information.

Leave a Comment