WhatsApp Telegram

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Download Here

By: Birm Gehlot

On: 28/06/2026

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Download Here

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Download Here – अगर आप Rajasthan CET Exam की तैयारी कर रहे हो तो पोस्ट आपके लिए अति महत्वपूर्ण है | इस आर्टिकल में Rajasthan CET Senior Secondary Syllabus 2026 के बारे में जानकारी दी गई है| साथ ही आप नीचे दी गई लिंक के द्वारा Rajasthan CET Syllabus 2026 PDF डाउनलोड कर सकते है | वे उम्मीदवार जिन्होंने इसका ऑनलाइन आवेदन किया है उनके लिए नवीनतम एग्जाम पैटर्न दिया गया है | जो आपके लिए तैयारी करने में काम आएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए सिलेबस और एग्जाम पैटर्न विस्तार से जारी कर दिया गया। अगर आप राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल का एग्जाम देने जा रहे है तो ये पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी होगी क्योंकि इसमें हम राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर के संपूर्ण एग्जाम पैटर्न और से को टॉपिक वाइज जानेंगे।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Overview

Board Name Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Exam Name Common Eligibility Test (Senior Secondary Level)
Category Syllabus
Official Website www.rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026

Subject Questions Marks Time
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारत एवं राजस्थान का भूगोल, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी 120 240 2 घंटे 30 मिनट
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
  • कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • कुल अंक 240 होंगे।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 Topic Wise

राजस्थान का इतिहास

  • प्रमुख प्राचीन सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल।
  • प्रमुख शासक एवं उनकी उपलब्धियां।
  • 1857 का विद्रोह, किसान आंदोलन, जनजातीय आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन एवं राजस्थान का एकीकरण।
  • प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।

राजस्थान की कला एवं संस्कृति

  • स्थापत्य कला एवं चित्रकला।
  • लोक संगीत, लोक वाद्य यंत्र, लोक नृत्य एवं लोक नाटक।
  • प्रमुख धार्मिक संप्रदाय एवं लोक देवता।
  • वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्योहार, रीति-रिवाज एवं परंपराएं।
  • भाषा, बोलियां एवं साहित्य।
  • कला एवं संस्कृति क्षेत्र की प्रमुख विभूतियां।

भारत का भूगोल

  • भारत के भौतिक स्वरूप – पर्वत, पठार, मरुस्थल एवं मैदान।
  • प्रमुख नदियां, बांध, झीलें एवं महासागर।
  • वन्य जीव एवं अभयारण्य।
  • आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।

राजस्थान का भूगोल

  • राजस्थान के प्रमुख भौतिक स्वरूप।
  • जलवायु दशाएं एवं प्राकृतिक वनस्पति।
  • प्रमुख मृदाएं।
  • नदियां, बांध एवं झीलें।
  • खनिज, वन एवं जल संसाधन।
  • पशुधन एवं वन्यजीव संरक्षण।
  • जनसंख्या, साक्षरता एवं लिंगानुपात।
  • प्रमुख जनजातियां।
  • राजस्थान में पर्यटन।

भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान विशेष संदर्भ सहित)

  • भारतीय संविधान, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार एवं नीति निर्देशक तत्व।
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद, संसद, उच्चतम न्यायालय एवं निर्वाचन आयोग।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था।
  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा एवं उच्च न्यायालय।
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सूचना आयोग एवं मानवाधिकार आयोग।
  • स्थानीय स्वशासन एवं पंचायती राज।

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था की विशेषताएं एवं समस्याएं।
  • राज्य आय एवं बजट की अवधारणा।
  • हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा एवं अकाल।
  • विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं एवं अधिनियम।
  • MGNREGA एवं ग्रामीण विकास कार्यक्रम।

दैनिक विज्ञान (Everyday Science)

  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन।
  • ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएं।
  • धातु, अधातु एवं उनके यौगिक।
  • कार्बन एवं उसके यौगिक।
  • हाइड्रोकार्बन, CNG, बहुलक, साबुन एवं अपमार्जक।
  • प्रकाश का परावर्तन एवं वर्ण विक्षेपण।
  • लेंस एवं दृष्टि दोष।
  • अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी।
  • आनुवंशिकी एवं मानव स्वास्थ्य।
  • पर्यावरण अध्ययन एवं जैव प्रौद्योगिकी।
  • रक्त समूह, रक्ताधान एवं रोगों की जानकारी।

तार्किक विवेचन एवं गणित

  • रक्त संबंध
  • संख्या श्रेणी
  • अक्षर श्रेणी
  • घड़ी
  • कैलेंडर
  • लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) एवं महत्तम समापवर्त्य (HCF)
  • औसत
  • लाभ-हानि
  • प्रतिशत
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • अनुपात एवं समानुपात
  • समय, चाल एवं दूरी
  • कार्य एवं समय
  • त्रिभुज का क्षेत्रफल
  • वृत्त का क्षेत्रफल
  • दीर्घवृत्त का क्षेत्रफल
  • आयत का क्षेत्रफल
  • गोले का क्षेत्रफल
  • बेलन का क्षेत्रफल
  • गोले का आयतन
  • बेलन का आयतन
  • घन का आयतन
  • शंकु का आयतन
  • आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र, रेखा आलेख आदि)
  • कोडिंग एवं डिकोडिंग
  • बैठने की व्यवस्था
  • मानसिक योग्यता
  • विश्लेषणात्मक योग्यता

समसामयिक घटनाएं

      • राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद आदि क्षेत्रों की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख समसामयिक घटनाएं।
      • प्रसिद्ध व्यक्तित्व।
      • राजस्थान राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीतियां।
      • नागरिक कर्तव्य – मूल कर्तव्य एवं नैतिक मूल्य।
      • राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के मुख्य प्रावधान।

जन स्वास्थ्य

  • प्राथमिक चिकित्सा (First Aid)।
  • CPR (Cardiopulmonary Resuscitation)।
  • नशे की लत एवं रोकथाम।
  • युवाओं की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस।
  • सोशल मीडिया की लत से स्वास्थ्य जोखिम एवं बचाव।

कम्प्यूटर ज्ञान

  • कम्प्यूटर की विशेषताएं एवं उपयोग।
  • RAM, ROM एवं File System।
  • Input एवं Output Devices।
  • MS Word, MS Excel एवं MS PowerPoint।

सामान्य हिन्दी

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय एवं क्रिया।
  • संधि एवं संधि विच्छेद।
  • समास एवं समास विग्रह।
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय।
  • पर्यायवाची, विलोम एवं अनेकार्थक शब्द।
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां।
  • शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि।
  • कार्यालयी पत्राचार।

General English

  • Tenses / Sequence of Tenses
  • Voice : Active and Passive
  • Narration : Direct and Indirect
  • Use of Articles and Determiners
  • Use of Prepositions
  • Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa
  • Glossary of Official and Technical Terms (with their Hindi Versions)
  • Synonyms
  • Antonyms
  • One Word Substitution
  • Comprehension of a Given Passage
  • Knowledge of Writing Letters : Official, Demi Official, Informal

Important Links

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 PDF Download
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026
Rajasthan CET 12th Level New Exam Date 2026
Rajasthan CET Graduation Level Recruitment 2026
Rajasthan CET 12th Level Previous Year Paper Download Now
Join WhatsApp Group Now
Join WhatsApp Channel Now
Join Telegram Channel Now
Official Website

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Birm Gehlot

बिरम गहलोत एक Successful Full Time Blogger है| HelpStudentPoint.com के Founder और Senior Editor In Chief है| उन्होंने MCA की पढ़ाई पूरी की है| इन्होने Blogging Career की शुरुआत 2016 में किया था और अभी तक कई सारे बिज़नेस और सक्सेसफुल ब्लॉग बना चुके है| बिरम गहलोत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment