Rajasthan BSTC Upward Movement Form 2026- राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग में जिन विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित हुई है, लेकिन वे उस कॉलेज में एडमिशन नहीं लेना चाहते हैं, वे Upward Movement Form भर सकते हैं। इस फॉर्म के माध्यम से विद्यार्थी को अपनी पसंद की ऊपर वाली कॉलेज मिलने का मौका मिलता है। जिन विद्यार्थियों को पहली काउंसलिंग में कोई कॉलेज नहीं मिली है, वे आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
Rajasthan BSTC Upward Movement 2026 Dates
| Event | Date |
| Upward Movement Form Start Date | 03/07/2026 |
| Upward Movement Form Last Date | 04/07/2026 |
| Upward Movement Result Date | 07/07/2026 |
| Allotted College Reporting Date | 07/07/2026-09/07/2026 |
Rajasthan BSTC Upward Movement Form क्या है?
राजस्थान बीएसटीसी अपवर्ड मूवमेंट उन विद्यार्थियों के लिए होता है, जिन्हें पहली काउंसलिंग में कॉलेज मिल गई है, लेकिन वे उससे बेहतर कॉलेज लेना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थी Upward Movement Form भर सकते हैं।
इस फॉर्म को भरने से पहले विद्यार्थी को जो कॉलेज मिली है, उसमें रिपोर्टिंग करनी होती है और जरूरी फीस जमा करनी होती है। इसके बाद ही विद्यार्थी अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर सकता है।
Rajasthan BSTC Upward Movement Form कौन भर सकता है?
- जिस विद्यार्थी को पहली काउंसलिंग में कॉलेज मिल चुकी है।
- जिस विद्यार्थी ने आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर दी है।
- जिस विद्यार्थी ने एडमिशन फीस जमा कर दी है।
- जो विद्यार्थी अपनी मिली हुई कॉलेज से बेहतर कॉलेज लेना चाहता है।
Upward Movement Form भरने से क्या फायदा होगा?
Upward Movement Form भरने के बाद विद्यार्थी को अपनी पसंद की ऊपर वाली कॉलेज मिलने का मौका मिलता है। यदि आपकी चुनी हुई ऊपर की कॉलेज में सीट खाली होगी, तो आपको वह कॉलेज मिल सकती है।
अगर आपको नई कॉलेज नहीं मिलती है, तो आपकी पहले से मिली हुई कॉलेज सुरक्षित रहती है। इसलिए विद्यार्थी को घबराने की जरूरत नहीं है।
Rajasthan BSTC Fee Refund Rule
- यदि किसी विद्यार्थी को काउंसलिंग के बाद कोई भी कॉलेज आवंटित नहीं होती है, तो उसके ₹3000 रजिस्ट्रेशन शुल्क में से ₹100 काटकर ₹2900 वापस कर दिए जाएंगे।
- यदि किसी विद्यार्थी को कॉलेज आवंटित हो जाती है, लेकिन वह निर्धारित समय तक कॉलेज में रिपोर्टिंग नहीं करता है, तो उसके ₹3000 रजिस्ट्रेशन शुल्क में से ₹500 काटकर ₹2500 वापस कर दिए जाएंगे।
- फीस रिफंड की राशि केवल उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिसकी जानकारी विद्यार्थी ने काउंसलिंग के समय दी है।
- यदि विद्यार्थी गलत जानकारी देकर काउंसलिंग में भाग लेता है और बाद में अपात्र पाया जाता है, तो उसकी ₹3000 रजिस्ट्रेशन फीस जब्त कर ली जाएगी और कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
नोट: प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के लगभग 45 कार्य दिवस के भीतर फीस रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
How To Apply Rajasthan BSTC Upward Movement Form 2026
- सबसे पहले राजस्थान बीएसटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर काउंसलिंग या Upward Movement Form का लिंक ओपन करें।
- अब अपनी काउंसलिंग आईडी, रोल नंबर, माता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद Process बटन पर क्लिक करें।
- अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
- फॉर्म भरने के बाद एक बार पूरी जानकारी चेक करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
Important Links
Join Us
Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.