WhatsApp Telegram

Rajasthan ANM Admission Form 2026-27

By: Birm Gehlot

On: 18/08/2026

Rajasthan ANM Admission Form

Rajasthan ANM Admission Form 2026-27 राजस्थान एएनएम एडमिशन फॉर्म 2026-27:- राजस्थान में ANM कोर्स में प्रवेश लेने का इंतजार कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। निदेशालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान जयपुर ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्थान के 34 राजकीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 1650 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। योग्य महिला अभ्यर्थी 24 अगस्त 2026 से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 रखी गई है। यह आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। अभ्यर्थी अपना आवेदन संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

इस आर्टिकल में Rajasthan ANM Admission Form 2026 से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका आसान भाषा में बताया गया है।

Rajasthan ANM Admission Form 2026 Overview

विभाग का नाम निदेशालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, राजस्थान
कोर्स का नाम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (ANM)
शैक्षणिक सत्र 2026-27
कुल सीटें 1650 सीटें
प्रशिक्षण केंद्र 34 राजकीय प्रशिक्षण केंद्र
आवेदन शुरू होने की तिथि 24 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
प्रशिक्षण अवधि 2 वर्ष
चयन प्रक्रिया जिला स्तरीय मेरिट एवं काउंसलिंग
आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.rajasthan.gov.in
Join WhatsApp Channel  Join Now

Rajasthan ANM Admission 2026 Latest Update

राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने ANM कोर्स 2026-27 में एडमिशन के लिए फॉर्म शुरू कर दिए हैं। जो महिलाएं इस कोर्स के लिए योग्य हैं, वे 24 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन फॉर्म भर सकती हैं। फॉर्म के साथ जरूरी कागज और फीस का पोस्टल ऑर्डर लगाकर अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। फॉर्म सीधे जयपुर निदेशालय में न भेजें, क्योंकि वहां भेजा गया फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Rajasthan ANM Vacancy 2026 Total Seats

राजस्थान ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 के लिए कुल 1650 सीटें निर्धारित की गई हैं। ये सीटें राजस्थान के 34 राजकीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में उपलब्ध रहेंगी।

पाठ्यक्रम कुल सीटें
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (ANM) 1650

अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों और जिलों के अनुसार सीटों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी विस्तृत ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Rajasthan ANM Admission 2026 Educational Qualification

राजस्थान ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

  • अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा पास होनी चाहिए।
  • अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से राजस्थान बोर्ड के समकक्ष 10+2 परीक्षा पास महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी समानता राजस्थान बोर्ड की नवीनतम अनुदेशिका के अनुसार तय की जाएगी।

Rajasthan ANM Admission 2026 Age Limit

अभ्यर्थी की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

न्यूनतम आयु 17 वर्ष
अधिकतम आयु 34 वर्ष
आयु गणना की तिथि 31 दिसंबर 2026

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में सेकेंडरी परीक्षा की अंकतालिका अथवा प्रमाण पत्र मान्य होगा।

Rajasthan ANM Admission Form 2026 Application Fee

आवेदन शुल्क का भुगतान संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम से पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य एवं अन्य श्रेणी ₹20 पोस्टल ऑर्डर
अनुसूचित जाति (SC) निःशुल्क
अनुसूचित जनजाति (ST) निःशुल्क

पोस्टल ऑर्डर उसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम से बनवाएं, जिसके कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करवाया जा रहा है।

Rajasthan ANM Course Duration 2026

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की कुल अवधि 2 वर्ष होगी। इसमें 18 महीने का प्रशिक्षण और 6 महीने की इंटर्नशिप शामिल रहेगी।

  • प्रशिक्षण अवधि: 18 महीने
  • इंटर्नशिप अवधि: 6 महीने
  • कुल पाठ्यक्रम अवधि: 2 वर्ष

चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। स्टाइपेंड की राशि एवं इससे संबंधित नियम विभाग द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।

Rajasthan ANM Admission 2026 Selection Process

राजस्थान ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में किसी लिखित परीक्षा के आधार पर चयन नहीं होगा। महिला अभ्यर्थियों का चयन जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली अभ्यर्थियों को संबंधित जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आयोजित काउंसलिंग में बुलाया जाएगा। काउंसलिंग के समय अभ्यर्थी को अपने सभी मूल दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा।

  • आवेदन पत्रों की जांच
  • जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट
  • काउंसलिंग
  • मूल दस्तावेज सत्यापन
  • प्रशिक्षण केंद्र का आवंटन

काउंसलिंग का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया जाएगा। सही तारीख और स्थान की जानकारी संबंधित कार्यालय द्वारा दी जाएगी।

Rajasthan ANM Admission 2026 Required Documents

आवेदन पत्र भरने से पहले महिला अभ्यर्थी नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें।

  • पूरी तरह भरा हुआ आवेदन पत्र
  • 10वीं कक्षा की अंकतालिका या प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की अंकतालिका और प्रमाण पत्र
  • राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • OBC, MBC अथवा EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • विधवा या तलाकशुदा प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या आशा सहयोगिनी का पांच वर्ष का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • ₹20 का पोस्टल ऑर्डर, SC और ST अभ्यर्थियों को छोड़कर
  • आवेदन पत्र में मांगे गए अन्य जरूरी दस्तावेज

सभी दस्तावेजों की साफ और सत्यापित प्रतियां आवेदन पत्र के साथ लगाएं। दस्तावेज अधूरे होने पर आवेदन पत्र निरस्त किया जा सकता है।

How To Apply Rajasthan ANM Admission Form 2026

राजस्थान ANM एडमिशन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से भरा जाएगा। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें।

  1. सबसे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. वेबसाइट पर Rajasthan ANM Admission 2026-27 की विस्तृत विज्ञप्ति डाउनलोड करें।
  3. नोटिफिकेशन में उपलब्ध आवेदन पत्र का साफ प्रिंट निकालें।
  4. आवेदन पत्र में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता और शैक्षणिक योग्यता जैसी जानकारी ध्यान से भरें।
  5. अपनी श्रेणी और योग्यता के अनुसार जरूरी दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां लगाएं।
  6. संबंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम ₹20 का पोस्टल ऑर्डर बनवाएं। SC और ST अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
  7. भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं।
  8. आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक, साधारण डाक, स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा करवाया जा सकता है।
  9. आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसकी एक फोटो कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

ध्यान रखें: आवेदन पत्र निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर को सीधे नहीं भेजना है। ऐसा करने पर आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।

Rajasthan ANM Admission Form 2026 Important Links

Rajasthan ANM Application Form 2026 Download Here
Download Detailed Official Notification Click Here
Download Short Notification Click Here
Rajasthan ANM Syllabus Donwload PDF Here
Click Here
Official Website Visit Website
Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now

Rajasthan ANM Admission Form 2026 FAQ

Rajasthan ANM Admission Form 2026 कब शुरू होंगे?

  • राजस्थान ANM प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के आवेदन फॉर्म 24 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।

Rajasthan ANM Admission Form 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

  • आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है।

राजस्थान ANM एडमिशन में कितनी सीटें हैं?

  • सत्र 2026-27 के लिए कुल 1650 सीटें निर्धारित की गई हैं।

राजस्थान ANM फॉर्म ऑनलाइन है या ऑफलाइन?

  • राजस्थान ANM एडमिशन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से जमा करवाना होगा।

Rajasthan ANM Admission 2026 के लिए योग्यता क्या है?

  • आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।

Rajasthan ANM Course की अवधि कितनी है?

  • इस पाठ्यक्रम की अवधि 2 वर्ष है, जिसमें 18 महीने का प्रशिक्षण और 6 महीने की इंटर्नशिप शामिल है।

राजस्थान ANM में चयन कैसे होगा?

  • महिला अभ्यर्थियों का चयन जिला स्तरीय मेरिट, काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

 

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Birm Gehlot

बिरम गहलोत एक Successful Full Time Blogger है| HelpStudentPoint.com के Founder और Senior Editor In Chief है| उन्होंने MCA की पढ़ाई पूरी की है| इन्होने Blogging Career की शुरुआत 2016 में किया था और अभी तक कई सारे बिज़नेस और सक्सेसफुल ब्लॉग बना चुके है| बिरम गहलोत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment