WhatsApp Telegram

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिला आवंटन 2026- Rajasthan 4th Grade District Allotment 2026

By: Ramesh

On: 25/07/2026

Rajasthan 4th Grade District Allotment 2026

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिला आवंटन 2026: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के अंतर्गत कुल 53,750 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में अंतिम रूप से चयनित होकर शिक्षा विभाग को आवंटित किए गए स्टूडेंट्स के लिए जिला  की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग में आवंटित अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑनलाइन माध्यम से अपनी पसंद के जिलों का विकल्प भरना होगा। इसके बाद विभाग द्वारा स्टूडेंट्स को जिला आवंटित किया जाएगा। जिला आवंटन के बाद जिला स्तर पर काउंसलिंग होगी और अंत में नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

स्टूडेंट्स 17 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक जिला आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भर सकते हैं। जिला चुनने के बाद 31 जुलाई 2026 तक नियुक्ति आदेश जारी किए जाने हैं।

4th grade district allotment 2026 Overview

Recruitment Name Rajasthan 4th Grade Employee Recruitment 2024
Total Posts 53,750 Posts
Department Secondary Education Department, Rajasthan
District Choice Date 17 July 2026 to 21 July 2026
District Allotment Date 22 July 2026 to 23 July 2026
District Level Counselling 27 July 2026 to 30 July 2026
Appointment Order Date 30 July 2026 to 31 July 2026
Official Website https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
Post Category District Allotment


4th grade district choice

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान, बीकानेर की ओर से जारी कैलंडर के अनुसार जिला आवंटन से लेकर नियुक्ति आदेश जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया जुलाई 2026 में पूरी की जाएगी। पूरी समय-सारिणी नीचे दी गई है।

क्रम संख्या कार्य तारीख समय
1 जिला आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरना 17 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 5 दिन
2 अभ्यर्थियों को जिला आवंटित करना 22 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 2 दिन
3 जिलों को आवेदन पत्र भेजना और जिला स्तर पर काउंसलिंग की तैयारी 24 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 2 दिन
4 जिला स्तर पर काउंसलिंग 27 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 4 दिन
5 जिला स्तर पर नियुक्ति आदेश जारी करना 30 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 2 दिन

राजस्थान 4th ग्रैड कर्मचारी जिला कैसे भरे 

जिला विकल्प भरने के लिए विद्यार्थी को शाला दर्पण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती से जुड़ा लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

  1. सबसे पहले शाला दर्पण की ऑफिसियल वेबसाइट खोलें।
  2. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 के जिला आवंटन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तारीख या मांगी गई जानकारी से लॉगिन करें।
  4. अपनी पसंद के जिलों को सही क्रम में चुनें।
  5. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म जमा करें।
  6. जमा किए गए जिला विकल्प फॉर्म का प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें।

जिला विकल्प भरते समय इन बातों का ध्यान रखें

विद्यार्थी जिला विकल्प भरते समय अपनी पसंद का क्रम ध्यान से तय करें। सबसे अधिक पसंद वाले जिले को पहले नंबर पर रखें। जिला आवंटन विद्यार्थी की मेरिट, वर्ग, खाली पदों की संख्या और भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जा सकता है।

एक बार विकल्प फॉर्म जमा करने के बाद उसमें बदलाव का मौका मिले या नहीं, इसकी जानकारी वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों से जांचें। फॉर्म भरने से पहले सभी जिलों का क्रम दोबारा जरूर देख लें।

जिला स्तर पर काउंसलिंग कब होगी?

जिला आवंटन के बाद संबंधित जिलों को विद्यार्थी के आवेदन पत्र भेजे जाएंगे। इसके साथ ही जिला स्तर पर काउंसलिंग की तैयारी की जाएगी। यह कार्य 24 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा।

जिला स्तर पर काउंसलिंग 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थी के दस्तावेज जांचे जा सकते हैं और खाली पदों के अनुसार स्कूल या कार्यालय का चयन कराया जा सकता है।

काउंसलिंग में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?

विद्यार्थी को काउंसलिंग के समय अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी फोटो कॉपी साथ रखनी चाहिए। विभाग की ओर से जारी सूचना में मांगे गए दस्तावेज ही मान्य होंगे। सामान्य रूप से नीचे दिए गए दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

  • चतुर्थ श्रेणी भर्ती आवेदन फॉर्म की कॉपी
  • परीक्षा प्रवेश पत्र
  • चयन या मेरिट से जुड़ा प्रमाण
  • 10वीं या अन्य शिक्षा प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जिला आवंटन पत्र
  • विभाग द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज

31 जुलाई तक जारी होंगे नियुक्ति आदेश

जिला स्तर पर काउंसलिंग पूरी होने के बाद नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। जारी कैलंडर के अनुसार नियुक्ति आदेश जारी करने का काम 30 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा।

नियुक्ति आदेश में अभ्यर्थी को आवंटित जिला, स्कूल, कार्यालय या कार्य स्थान की जानकारी दी जा सकती है। अभ्यर्थियों को आदेश में दी गई तारीख तक संबंधित स्थान पर पहुंचकर कार्य ग्रहण करना होगा।

राजस्थान 4th Grade जिला आवंटन Important Links

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी जिला आवंटन 2026 FAQ

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में कुल कितने पद हैं?

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 कुल 53,750 पदों के लिए आयोजित की गई है।

शिक्षा विभाग के विद्यार्थी जिला विकल्प कब भर सकते हैं?

अभ्यर्थी 17 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन जिला विकल्प भर सकते हैं।

जिला आवंटन कब किया जाएगा?

जिला आवंटन की प्रक्रिया 22 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक पूरी की जाएगी।

जिला स्तर की काउंसलिंग कब होगी?

जिला स्तर पर काउंसलिंग 27 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी।

नियुक्ति आदेश कब जारी होंगे?

जिला स्तर पर नियुक्ति आदेश 30 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जारी किए जाएंगे।

जिला विकल्प कहां से भरना होगा?

जिला विकल्प शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन भरना होगा।

नोट: अभ्यर्थी जिला विकल्प, काउंसलिंग और नियुक्ति आदेश से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना को अंतिम मानें। तारीख या प्रक्रिया में बदलाव होने पर विभाग द्वारा अलग से सूचना जारी की जा सकती है।

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Ramesh

Ramesh Is a Blogger and Content Manager with 3+ Years of Experience. He Manages Content Related to Govt. Job Updates, Admit Cards, Results, Sarkari Yojanas, Career News, and Exam Preparation, Helping Readers Access Reliable and Up-To-Date Information.

Leave a Comment