Rajasthan Summer Holidays 2026:- राजस्थान में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों के बीच हुई बैठक में इस पर सहमति बनी।
22 मई 2026 को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री के कार्यालय में हुई बैठक में शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़ी कई जरूरी बातों पर चर्चा की गई। सबसे बड़ी राहत की खबर यह रही कि अब स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र पहले तय तारीख 21 जून की बजाय 29 जून 2026 से शुरू किया जाएगा।
शिक्षा विभाग द्वारा महत्वपूर्ण नोटिस जारी
भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। अब राजस्थान के स्कूल 21 जून की जगह 29 जून 2026 से खुलेंगे। साथ ही संस्था प्रधानों को पहले की तरह स्कूल खुलने से 2 दिन पहले बुलाया जाएगा। बैठक में शिक्षा से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई और छात्रों व शिक्षकों के हित में जरूरी फैसलों पर सहमति बनी।
| जरूरी अपडेट | |
|---|---|
| पहले स्कूल खुलने की तारीख | 21 जून 2026 |
| नई तारीख | 29 जून 2026 |
| नोटिस डाउनलोड | Download Notice |
🚀 Create Professional Resume in Just 2 Minutes!
Build ATS Friendly Resume Free with Rozgar Resume.
Create Resume Now




