Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 खाली पदों पर संविदा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू कर दिए है। इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे पदों की संख्या, योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, वेतन और ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका इस आर्टिकल में दिया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Important Point
| Name of Department | स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान |
| Recruitment Name | राजस्थान सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2026 |
| Post Name | संविदा सफाई कर्मचारी |
| Total Post | 24,752 |
| Total Urban Bodies | 183 नगरीय निकाय |
| Job Type | संविदा आधारित |
| Form Start Date | 15 अगस्त 2026 |
| Form Last Date | 28 सितंबर 2026 |
| Minimum Age | 21 वर्ष |
| Maximum Age | 40 वर्ष |
| Age Calculation Date | 01 जनवरी 2027 |
| Selection Process | लॉटरी प्रक्रिया |
| Salary | ₹7,410 प्रतिमाह |
| Work Location | Rajasthan |
| Application Mode | Online |
| Official Website | www.lsg.urban.rajasthan.gov.in |
| Article Category | Latest Job |
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Latest Update
Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2026 Details
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कुल 24,752 पद रखे गए हैं। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 24,277 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 475 पद शामिल हैं। पदों की संख्या जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा की जा सकती है।
| Area | Number of Posts |
| गैर अनुसूचित क्षेत्र | 24,277 पद |
| अनुसूचित क्षेत्र | 475 पद |
| कुल पद | 24,752 पद |
- जरूरी सूचना: नगरीय निकाय के अनुसार पदों और वर्ग के अनुसार आरक्षण की पूरी जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दी गई है। उम्मीदवार फॉर्म भरने से पहले अपने नगरीय निकाय की खाली सीट जरूर देख लें।
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Eligibility Criteria
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को नीचे दी गई सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।
- उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता तय नहीं की गई है।
- उम्मीदवार के पास सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- उम्मीदवार का अनुभव राजस्थान के किसी नगरीय निकाय में सफाई कार्य का होना चाहिए।
- उम्मीदवार एक ही नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है।
- उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
- अंतिम चयन के समय उम्मीदवार को मांगे गए सभी दस्तावेज देने होंगे।
Rajasthan Safai Karmchari Education Qualification
राजस्थान सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2026 के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता तय नहीं की गई है। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार से 5वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा पास होने की शर्त नहीं रखी गई है।
Rajasthan Safai Karmchari Experience Certificate 2026
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सफाई कार्य का एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। एक वर्ष का अनुभव लगातार एक वर्ष का या अलग-अलग समय को जोड़कर पूरा एक वर्ष हो सकता है।
अनुभव प्रमाण पत्र राजस्थान के किसी नगरीय निकाय में किए गए सफाई कार्य का होना चाहिए। अनुभव प्रमाण पत्र विभाग द्वारा तय फॉर्मेट में जारी किया जाना जरूरी है।
- सीधे नगरीय निकाय में काम करने वाले उम्मीदवार का अनुभव प्रमाण पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी जारी कर सकते हैं।
- ठेकेदार या किसी संस्था के माध्यम से काम करने वाले उम्मीदवार का अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित ठेकेदार या संस्था द्वारा जारी किया जाएगा।
- ठेकेदार द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र का संबंधित नगरीय निकाय के अधिकारी से सत्यापन होना जरूरी है।
- अनुभव प्रमाण पत्र का फॉर्मेट विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
नोट: सफाई कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र 01 अगस्त 2026 के बाद और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख से पहले जारी होना चाहिए। 01 अगस्त 2026 से पहले जारी किया गया अनुभव प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।
Rajasthan Safai Karmchari Age Limit 2026
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
- न्यूनतम आयु सीमा – 21 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा – 40 वर्ष
- आयु की गणना – 01 जनवरी 2027
Rajasthan Safai Karmchari Age Relaxation
राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
| Category | Age Relaxation |
| राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवार | 5 वर्ष |
| सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार | 5 वर्ष |
| राजस्थान की SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग की महिला उम्मीदवार | 10 वर्ष |
| विधवा और विवाह-विच्छिन्न महिला | नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट |
| दिव्यांग उम्मीदवार | नियमों के अनुसार छूट |
| भूतपूर्व सैनिक | नियमों के अनुसार छूट |
आयु सीमा में दी जाने वाली छूट को जोड़कर एक से ज्यादा छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार को उस एक छूट का लाभ मिलेगा जो उसके लिए ज्यादा फायदेमंद है।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Application Fee
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को One Time Registration फीस जमा करनी होगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही OTR फीस जमा कर रखी है, उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी।
| Category | OTR Fee |
| सामान्य वर्ग और राजस्थान से बाहर के उम्मीदवार | ₹600 |
| राजस्थान के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार | ₹400 |
| दिव्यांग उम्मीदवार | ₹400 |
आवेदन फीस का भुगतान राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। फीस जमा होने के बाद वापस नहीं की जाएगी।
Rajasthan Safai Karmchari Salary 2026
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में चुने गए उम्मीदवारों को श्रम विभाग की 13 दिसंबर 2024 की अधिसूचना के अनुसार ₹7,410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
| Post Name | संविदा सफाई कर्मचारी |
| Monthly Salary | ₹7,410 प्रतिमाह |
| Job Nature | संविदा आधारित |
Rajasthan Safai Karmchari Selection Process 2026
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से होगा।
लॉटरी प्रक्रिया सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान सरकार द्वारा तैयार ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से पूरी की जाएगी। नगरीय निकाय के अनुसार खाली पदों के बराबर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Required Documents
ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज जांच के समय उम्मीदवार को नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।
- आधार कार्ड या जन आधार कार्ड
- राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र
- एक वर्ष का सफाई कार्य अनुभव प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- OBC या MBC का नया नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र
- EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- दिव्यांग प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- विधवा या विवाह-विच्छिन्न प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- लाइव फोटो
- हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान
- SSO ID
How To Apply For Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले राजस्थान SSO की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- अपनी SSO ID और Password की मदद से Login करें।
- यदि SSO ID नहीं है तो पहले अपना SSO Registration पूरा करें।
- लॉगिन करने के बाद Citizen Apps में Recruitment Portal खोलें।
- इसके बाद Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- अपना One Time Registration पूरा करें।
- OTR में नाम, पिता का नाम, जन्म तारीख, श्रेणी और अन्य जानकारी सही भरें।
- आवेदन फॉर्म में अपना नगरीय निकाय चुनें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें।
- सभी जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म Submit करें।
- आवेदन जमा होने के बाद Application ID जरूर देखें।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Direct Link
| Apply Online | Form Apply Here |
| Download Notification | Official Notification |
| Join WhatsApp Channel | Join WhatsApp Now |
| Join Telegram Channel | Join Telegram Now |
| Official Website | Click Here |
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 FAQ
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कितने पद हैं?
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 में कुल 24,752 पद रखे गए हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?
ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू होंगे।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की अंतिम तारीख क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 है। उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए?
इस भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता तय नहीं की गई है। उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए और उसके पास सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती की आयु सीमा क्या है?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2027 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी।
राजस्थान सफाई कर्मचारी की सैलरी कितनी होगी?
चुने गए उम्मीदवार को ₹7,410 प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
क्या एक से अधिक नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, उम्मीदवार केवल एक नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक नगरीय निकायों में आवेदन करने पर सभी आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
क्या पुराना अनुभव प्रमाण पत्र मान्य होगा?
नोटिफिकेशन के अनुसार अनुभव प्रमाण पत्र 01 अगस्त 2026 के बाद और आवेदन की अंतिम तारीख से पहले जारी होना चाहिए।
नोट: उम्मीदवार राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें। आवेदन में भरी गई गलत जानकारी के कारण फॉर्म रद्द हो सकता है। उम्मीदवार अपनी योग्यता और दस्तावेज जांचने के बाद ही आवेदन करें।
Join Us
Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.