WhatsApp Telegram

Rajasthan PTET 2 Year Counselling 2026- राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग से संबंधित संपूर्ण जानकारी देखें

By: Birm Gehlot

On: 06/07/2026

Rajasthan PTET 2 Year Counselling 2026

Rajasthan PTET 2 Year Counselling 2026- यदि आप राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हो तो आपके अंदर सबसे पहले यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिरकार कौन-कौन से छात्र है जो इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं किसी के द्वारा संबंधित बोर्ड के द्वारा इसके लिए क्या जरूरी योग्यता निर्धारित कर दी गई है और सबसे जरूरी बात कोई छात्र इस के लिए आवेदन करता है तो उसको कितनी फीस देनी होगी राजस्थान पीटीईटी से संबंधित हम आपको सभी जानकारी खोजबीन करके ही उपलब्ध करा रहे हैं लेकिन आपको कुछ भी निर्णय लेने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन को जाकर अवश्य पढ़ लेना है ताकि आपके अंदर कोई भी सवाल नहीं बचे इसको लेकर ।

Rajasthan PTET BED Counselling Schedule 2026 

क्र. सं. विवरण पी.टी.ई.टी. परीक्षा 2026 प्रथम काउंसलिंग की समय सारणी
1. आवेदन में संशोधन एवं शुल्क 500/- ऑनलाइन भुगतान 04-07-2026 (शनिवार) से 16-07-2026 (गुरुवार) तक
2. काउंसलिंग पंजीयन एवं शुल्क 5000/- ऑनलाइन भुगतान 04-07-2026 (शनिवार) से 15-07-2026 (बुधवार) तक
3. काउंसलिंग हेतु उपलब्ध शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों के विकल्पों को भरने की तिथि 06-07-2026 (सोमवार) से 16-07-2026 (गुरुवार) तक
4. प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची 21-07-2026 (मंगलवार)
5. प्रथम चरण की अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क 22000/- का ऑनलाइन भुगतान एवं दस्तावेज अपलोड 21-07-2026 (मंगलवार) से 27-07-2026 (सोमवार) तक
6. अभ्यर्थी द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना 21-07-2026 (मंगलवार) से 29-07-2026 (बुधवार) तक
7. शिक्षा संस्थानों द्वारा अभ्यर्थी के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना 21-07-2026 (मंगलवार) से 29-07-2026 (बुधवार) तक
8. संस्था द्वारा प्रमाणित अभ्यर्थी द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 22-07-2026 (बुधवार) से 30-07-2026 (गुरुवार) तक
9. संस्थानों द्वारा कक्षाओं का आरम्भ 29-07-2026 (बुधवार)
10. अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन करने की तिथि 30-07-2026 (गुरुवार) से 31-07-2026 (शुक्रवार) तक
11. अपवर्ड मूवमेंट उपरांत परिणाम की घोषणा 03-08-2026 (सोमवार)
12. अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग की तिथि तथा ऑनलाइन पोर्टल पर अभ्यर्थी के प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करने की तिथि 03-08-2026 (सोमवार) से 05-08-2026 (बुधवार) तक

 

Rajasthan PTET BED Counselling form 2026 In Hindi

जिस किसी छात्र ने पीटीईटी की परीक्षा दी थी और उसने उस परीक्षा को पास कर लिया है तो अब बारी आती है काउंसलिंग की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर जाकर आवेदन करना होगा ऑफिशल वेबसाइट पर जाने से पहले आपको जरूर की पात्रता चेक कर लेनी है यदि आप पात्रता को समझे बिना इसमें आवेदन करते हो तो आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है तो आइए राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग से संबंधित जरूरी पात्रता और जरूरी दस्तावेज और आवेदन करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं ।

Rajasthan PTET 2 Year Counselling Education Qualification 2026

जो कोई भी छात्र राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा में भाग लेगा और वह इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लेगा तभी वह 2 वर्षीय bed के कोर्स में भाग ले पाएगा और इस कोर्स को पूरा कर सकेगा ।

Rajasthan PTET 2th Year Counselling के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि आप राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हो तो आपको पता होना चाहिए कि इसके लिए कौन-कौन से जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है ताकि आप बिना किसी समस्या के और बिना किसी दुविधा के इस में आसानी से भाग ले सकूं ।

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का स्थानांतरण प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो ।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का चालू मोबाइल नंबर

Rajasthan PTET Counselling Application Fees 2026

जो कोई भी छात्र इसमें आवेदन करना चाहता है तो आवेदन करने के लिए छात्र को ऑनलाइन भुगतान करना होगा छात्र को ₹5000 आवेदन फीस देनी होगी ।

Rajasthan PTET College Fee Refund Rule

  • यदि आपको कॉउंसलिंग करने पर कोई भी कॉलेज मिलती है। कॉलेज मिलने पर भी आप कॉलेज में रिपोंटिंग नही करते हो तो आपको कॉउंसलिंग फीस RS 5000 मे से 200 रुपये काट कर 4800 रुपये आपको वापस दिया जाएगा।
  • महाविद्यालय आवंटित होने के उपरान्त ऑनलाइन रिपोर्टिंग नहीं करने पर व शेष शुल्क जमा नहीं करवाने पर अभ्यर्थी के 600/- रूपये काटकर 4400/- रूपये रिफण्ड होंगे
  • यदि विद्यार्थी शुल्क 22000/- जमा करवा देता है तथा तत्पश्चात कॉलेज रिर्पोटिंग नहीं करता है तब रूपये 600/- कटौती की जायेगी

Rajasthan PTET 2th Year Counselling मैं आवेदन करने का तरीका

  • जो कोई भी छात्र इसके लिए आवेदन करना चाहता है उसको सबसे पहले इस विभाग से संबंधित ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक हमने उपलब्ध करा दिया है ।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच जाने के बाद में आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फोरम के नाम से बटन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने दो ऑप्शन खुल कर आ जाएंगे पहले का नाम b.ed 2 year होगा और दूसरे का नाम b.ed 4 Year होगा
  • अब यहां पर आपको एक का चुनाव कर लेना है और फिर उसके बाद में आपको अपना नाम पता और संबंधित जानकारी भरनी होगी ।
  • यहां पर आपको अपना फोटो भी अपलोड करना होगा और अपना सिग्नेचर भी अपलोड करना होगा
  • इतना कर देने के बाद में आपको फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है ।
  • फिर आपको ₹500 का भुगतान करना होगा ₹500 का भुगतान करने के लिए आप अपने मनचाहे विकल्प का चयन कर सकते हैं ।
  • आवेदन करते समय आपका अपना मोबाइल नंबर अवश्य देना है ताकि आप इससे संबंधित लेटेस्ट अपडेट सबसे जल्दी पा सके ।
  • फिर आपको यहां से जो रसीद प्राप्त होगी उसे आपको अपने पास में सुरक्षित रखना है।

 

Important Links

Download Official Notification
PTET Counselling Form Apply Here
PTET College Fee & Reporting Notice
For Counselling Collage List Download Here 
Admission Guidelines Notice PDF Download 
Join WhatsApp Group Now
Join Telegram Channel Now
Official Website

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Birm Gehlot

बिरम गहलोत एक Successful Full Time Blogger है| HelpStudentPoint.com के Founder और Senior Editor In Chief है| उन्होंने MCA की पढ़ाई पूरी की है| इन्होने Blogging Career की शुरुआत 2016 में किया था और अभी तक कई सारे बिज़नेस और सक्सेसफुल ब्लॉग बना चुके है| बिरम गहलोत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment