WhatsApp Telegram

BSF Tradesman Admit Card 2026 Out : 2 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा, एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें

By: Dharmandra Parihar

On: 18/11/2026

BSF Tradesman Admit Card

BSF Tradesman Admit Card 2026 : BSF Tradesman भर्ती के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट के लिए अच्छी खबर है। Border Security Force (BSF) की तरफ आज से Constable Tradesman भर्ती की लिखित परीक्षा का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट ने PET और PST परीक्षा पास कर ली है, अब उन्हें दूसरे चरण यानी Written Examination (CBT) में शामिल होना होगा। ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार आपका BSF Tradesman Written Exam 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख भी जारी कर दी गई है। अगर आपने भी इस भर्ती के पहले चरण को पास किया है तो अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे आपको परीक्षा की तारीख, शिफ्ट टाइमिंग और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है।

BSF Tradesman Written Exam Date 2026

BSF की ओर से जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में बताया गया है कि Constable Tradesman भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा Computer Based Test (CBT) के माध्यम से देश अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में वही स्टूडेंट शामिल हो सकेंगे जिन्होंने पहले चरण यानी PET और PST में क्वालीफाई किया है।

आपको बता दें कि लिखित परीक्षा के लिए तीन शिफ्ट रखी गई हैं। आपकी परीक्षा किस शिफ्ट में होगी, इसकी जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर दी जाएगी। इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें परीक्षा केंद्र और टाइमिंग जरूर चेक कर लें।

BSF Tradesman Exam Schedule 2026

Exam Details Information
Organization Border Security Force (BSF)
Post Name Constable Tradesman
Exam Name Written Examination (CBT)
Exam Date 02 December 2026
Exam Mode Computer Based Test
Total Shifts 3 Shifts
Exam Duration 120 Minutes
Admit Card Status Available from 17 November 2026
Official Website rectt.bsf.gov.in

BSF Tradesman Exam Shift Timing 2026

लिखित परीक्षा तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आपकी परीक्षा किस शिफ्ट में रखी गई है, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी। परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग इस प्रकार है:

Shift Exam Timing Duration
1st Shift 09:00 AM to 11:00 AM 120 Minutes
2nd Shift 01:00 PM to 03:00 PM 120 Minutes
3rd Shift 05:00 PM to 07:00 PM 120 Minutes

BSF Tradesman Admit Card 2026 कब जारी होगा?

BSF Tradesman Written Exam के एडमिट कार्ड 17 नवंबर 2026 से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। आप 2 दिसंबर 2026 तक अपना E-Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड का लिंक आपके के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और ऑनलाइन आवेदन करते समय दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा गया है। अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है तो सबसे पहले अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर चेक करें।

ध्यान रखें कि BSF की तरफ से एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। आपको अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा।

How To Download BSF Tradesman Admit Card 2026

अगर आप अपना BSF Tradesman Admit Card डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप BSF की आधिकारिक Recruitment वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब आपके सामने Login का विकल्प दिखाई देगा।
  3. लॉगिन करने के लिए अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  4. इसके बाद Dashboard में Admit Card से संबंधित लिंक चेक करें।
  5. एडमिट कार्ड उपलब्ध होने पर उसे डाउनलोड कर लें।
  6. डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में अपना नाम, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट टाइमिंग जरूर चेक करें।

आप नीचे दिए गए सीधे लिंक से भी BSF Recruitment Portal पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं।

BSF Tradesman Admit Card 2026 Online Download

 BSF Tradesman Admit Card Download Link
 BSF Tradesman Syllabus Pdf 
Exam Date Official Notice
Official BSF Website

Important Instructions For Candidates

  • अगर आप भी BSF Tradesman की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारी चेक कर लें। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश भी जरूर पढ़ें।
  • आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी होने पर BSF ने हेल्पडेस्क नंबर भी जारी किया है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड से संबंधित समस्या के लिए 9513251955 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पडेस्क 17 नवंबर 2026 सुबह 09:00 बजे से 2 दिसंबर 2026 शाम 04:30 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

FAQs – BSF Tradesman Written Exam Date 2026

Q1. BSF Tradesman Written Exam 2026 कब होगी?

Ans. BSF Tradesman की लिखित परीक्षा 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Q2. BSF Tradesman Admit Card 2026 कब जारी हुआ?

Ans. Bsf Tradesman भर्ती का एडमिट कार्ड 17 नवंबर 2026 को जारी कर दिया  है।

Q3. BSF Tradesman की लिखित परीक्षा कितने घंटे की होगी?

Ans. इसकी परीक्षा की अवधि 120 मिनट यानी 2 घंटे निर्धारित की गई है।

Q4. BSF Tradesman Exam कितनी शिफ्ट में होगा?

Ans. लिखित परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

Q5. BSF Tradesman Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

Ans. आप BSF Recruitment की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Q6. BSF Tradesman Admit Card से संबंधित समस्या होने पर कहां संपर्क करें?

Ans. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित समस्या के लिए आप हेल्पडेस्क नंबर 9513251955 पर संपर्क कर सकते हैं।

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Dharmandra Parihar

Dharmendra Parihar is a Blogger and Content Writer with 3 Years of Experience in the Education and Digital Media Field. He Covers Government Job Updates, University Notifications, Admit Cards, Exam Results, Time Tables, Scholarships, and Sarkari Yojana News. Through HelpStudentPoint, He Aims to Provide Students with Helpful, Easy-to-Understand, and Reliable Information to Keep Them Updated on the Latest Education and Career Opportunities.

Leave a Comment