WhatsApp Telegram

Rajasthan Sub Inspector Physical Admit Card 2026

By: Ramesh

On: 29/07/2026

Rajasthan Sub Inspector Physical Admit Card 2026

Rajasthan Sub Inspector Physical Admit Card 2026- राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा राजस्थान सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपना फिजिकल एडमिट कार्ड 29 जुलाई 2026 से एसएसओ पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान सब इंस्पेक्टर शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। राजस्थान सब इंस्पेक्टर फिजिकल एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करना है, इसकी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है। पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें।

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 Overview

Exam Authority Rajasthan Police Recruitment and Promotion Board
Posts Name Sub Inspector / Platoon Commander
Total Post 1015
Exam Name Physical Efficiency Test
Physical Exam Date 03 August to 13 August 2026
Admit Card Released Date 29 July 2026
Work Location Rajasthan
Official Website www.police.rajasthan.gov.in
Article Category Latest Admit Card

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 Latest Update

ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित राजस्थान सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र 29 जुलाई 2026 से राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करके Recruitment Portal के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को अलग से कोई सूचना या डाक द्वारा बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Rajasthan SI Physical Exam Date 2026

राजस्थान सब इंस्पेक्टर शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 05:00 बजे से किया जाएगा। यह परीक्षा राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर एवं उदयपुर सहित कुल 7 रेंज मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।

विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

राजस्थान सब इंस्पेक्टर फिजिकल एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान एसएसओ पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद अपनी SSO ID और Password की सहायता से लॉगिन करें।
  • एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब राजस्थान सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के सामने दिए गए Admit Card के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका फिजिकल एडमिट कार्ड मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • सर्वर के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ सकती है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें और कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।

Rajasthan SI Physical Admit Card 2026 Download Here Link

फिजिकल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई जानकारी जरूर चेक करें

  • विद्यार्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • पिता का नाम
  • फोटो और सिग्नेचर
  • फिजिकल परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा में उपस्थित होने का समय
  • फिजिकल परीक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश

RPSC Sub Inspector Physical Exam Guidelines

  • फिजिकल परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
  • विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि दस्तावेज चेक करने और प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
  • परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए फिजिकल एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ लेकर जाना जरूरी है।
  • विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र, मूल आधार कार्ड एवं आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी साथ लेकर जानी होगी।
  • विद्यार्थियों को 2 पासपोर्ट साइज नवीनतम रंगीन फोटो भी साथ लेकर जानी होगी।
  • आधार कार्ड के अलावा सरकार द्वारा जारी कोई अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं उसकी फोटो कॉपी भी साथ लेकर जा सकते हैं।
  • विद्यार्थी एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।
  • विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अलग से कोई व्यक्तिगत सूचना या डाक द्वारा बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Rajasthan SI Physical Exam Required Documents

  • राजस्थान SI फिजिकल एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट
  • मूल आधार कार्ड
  • आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी
  • 2 पासपोर्ट साइज नवीनतम रंगीन फोटो
  • सरकार द्वारा जारी अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र
  • फोटो पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Ramesh

Ramesh Is a Blogger and Content Manager with 3+ Years of Experience. He Manages Content Related to Govt. Job Updates, Admit Cards, Results, Sarkari Yojanas, Career News, and Exam Preparation, Helping Readers Access Reliable and Up-To-Date Information.

Leave a Comment