WhatsApp Telegram

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026

By: Ramesh

On: 19/07/2026

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026:- राजस्थान सरकार के वन विभाग द्वारा गांवों में वन मित्र बनाए जाएंगे। हर ग्राम पंचायत में कम से कम दो वन मित्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। वन मित्र पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने, जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा में मदद करने तथा अवैध कटाई, शिकार, खनन और कब्जे जैसी कामकाज की सूचना वन विभाग को देने का काम करेंगे। यह कोई नियमित सरकारी नौकरी नहीं है। इसमें चुने गए लोग अपनी इच्छा से पर्यावरण और जंगल की सुरक्षा में सहयोग करेंगे। इस आर्टिकल में वन मित्र बनने की योग्यता, काम, आवेदन प्रक्रिया, चयन, प्रशिक्षण और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Latest Update

राजस्थान वन विभाग द्वारा वन भूमि एवं गैर वन भूमि पर किए जाने वाले वृक्षारोपण की सुरक्षा, पौधों की देखभाल तथा वन्यजीवों के संरक्षण के लिए स्थानीय व्यक्तियों को वन मित्र के रूप में पंजीकृत करने का आदेश जारी किया गया है। हर ग्राम पंचायत में कम से कम दो वन मित्रों का पंजीयन किया जाएगा। वन मित्र का कार्यक्षेत्र संबंधित ग्राम पंचायत में आने वाला वन क्षेत्र और पंचायत क्षेत्र होगा। वन मित्र बनने के इच्छुक विद्यार्थी को अपने जिले में स्थित उप वन संरक्षक कार्यालय में निर्धारित आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन करना होगा।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Overview

Department Name Rajasthan Forest Department
Scheme Name Rajasthan Van Mitra Yojana
Post/Registration Name Van Mitra
Minimum Registration प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम 2 वन मित्र
Application Mode Offline
Job Location Rajasthan
Article Category Latest Job Update

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी फॉलो करें

Join WhatsApp Channel
Join Telegram Channel

Rajasthan Van Mitra Vacancy 2026

राजस्थान वन मित्र योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर वन मित्रों का पंजीयन किया जाएगा। ऑफिसियल नोटिस के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम दो वन मित्रों का पंजीयन किया जाना है।

क्षेत्र वन मित्रों की संख्या
प्रत्येक ग्राम पंचायत न्यूनतम 2 वन मित्र
कुल पदों की संख्या Update Soon
महत्वपूर्ण सूचना: वन मित्रों का पंजीयन नियमित सरकारी नौकरी या स्थायी नियुक्ति नहीं है। यह वन, वृक्षारोपण एवं वन्यजीव संरक्षण में स्वैच्छिक योगदान देने के लिए किया जाएगा।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Important Dates

वन मित्र पंजीयन के लिए आवेदन शुरू होने और आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी ऑफिसियल नोटिफ़िकेशन जारी होने के बात पत्ता चलेगी। विद्यार्थी अपने जिले के उप वन संरक्षक कार्यालय से आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Van Mitra Eligibility Criteria

राजस्थान वन मित्र के रूप में पंजीयन करवाने के लिए विद्यार्थी को निम्न पात्रता पूरी करनी होगी:

  • आवेदक करने वाला विद्यार्थी ग्राम पंचायत क्षेत्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक वृक्षारोपण, वन तथा वन्यजीव संरक्षण और संवर्धन में स्वैच्छिक योगदान देने के लिए इच्छुक होना चाहिए।
  • सामान्य नागरिक भी वन मित्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • पूर्व सैनिक, सेना के अन्य कर्मचारी, सरकारी नौकरी से रिटायर कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह के 40 वर्ष से अधिक उम्र के उम्मीदवार को पहले मौका दिया जाएगा।

Rajasthan Van Mitra Age Limit 2026

  • आयु सीमा की पूरी जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।

Rajasthan Van Mitra Educational Qualification

वन मित्र रजिस्ट्रेशन के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नोटिफ़िकेशन जारी होने के बाद बात दी जाएगी |

Rajasthan Van Mitra Application Fee

Category Application Fee
All Categories Update Soon

Rajasthan Van Mitra Work Profile 2026

वन मित्रों को अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र में वृक्षारोपण, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से संबंधित निम्न कार्य करने होंगे:

क्रम संख्या वन मित्र के कार्य
1 वृक्षारोपण करना तथा पौधों की उचित देखभाल, संवर्धन और संरक्षण करना।
2 वन भूमि, गैर वन भूमि और राजकीय भूमि पर सरकार द्वारा लगाए गए पौधों की सुरक्षा करना।
3 वृक्षों की अवैध कटाई को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना।
4 पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन से संबंधित जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करना।
5 वन्यजीवों के शिकार और उन्हें बंधक बनाने जैसी गतिविधियों को रोकने में सहयोग करना।
6 घायल वन्यजीवों के उपचार में सहायता करना।
7 वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए निगरानी रखना और संबंधित विभाग को सूचना देना।
8 वन क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए निगरानी और सूचना तंत्र विकसित करना।
9 प्रत्येक वन मित्र से प्रतिवर्ष न्यूनतम 10 पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपेक्षा की जाएगी।

Rajasthan Van Mitra Selection Process 2026

वन मित्र के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए प्राप्त आवेदनों में से उपयुक्त व्यक्तियों का चयन एक समिति द्वारा किया जाएगा। चयन समिति का गठन उप वन संरक्षक की अध्यक्षता में किया जाएगा।

समिति में पद भूमिका
उप वन संरक्षक अध्यक्ष
संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारी सदस्य सचिव
ग्राम्य वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष सदस्य

Rajasthan Van Mitra Salary 2026

इस भर्ती मे चयनित विद्यार्थी को कितना वेतन मिलेगा इसकी सम्पूर्ण जानकारी ऑफिसियल नोटिफ़िकेशन जारी होने के बाद ही बताई जाएगी |

विवरण जानकारी
Monthly Salary Update Soon

 

How To Apply For Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026

राजस्थान वन मित्र के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें:

  • सबसे पहले वन मित्र पंजीयन का आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवेदन पत्र में अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न करें।
  • आवेदन पत्र पर निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करें।
  • पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित जिले के उप वन संरक्षक कार्यालय में जमा करें।
  • आवेदन पत्र जमा करवाने के बाद उसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

Rajasthan Van Mitra Application Form Details

वन मित्र आवेदन पत्र में अभ्यर्थी को निम्न जानकारी भरनी होगी:

क्रमांक आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी
1 आवेदक का नाम
2 पिता का नाम
3 निवासी एवं पूरा पता
4 पंचायत का नाम
5 शैक्षणिक योग्यता
6 जन्मतिथि
7 चयनित वर्ष की 1 जनवरी को आयु
8 पर्यावरण, वन्यजीव एवं वन संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्य
9 निर्धारित शपथ पत्र

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Direct Link

वन मित्र के लिए आवेदन करने से पहले विद्यार्थी ऑफिसियल नोटिफ़िकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Rajasthan Van Mitra Recruitment 2026 Important Links

 

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Ramesh

Ramesh Is a Blogger and Content Manager with 3+ Years of Experience. He Manages Content Related to Govt. Job Updates, Admit Cards, Results, Sarkari Yojanas, Career News, and Exam Preparation, Helping Readers Access Reliable and Up-To-Date Information.

Leave a Comment