Rajasthan Roadways Free Bus Travel Registration Online:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा देने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया गया है। अब विद्यार्थियों को फ्री बस यात्रा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है विद्यार्थी को बिना रजिस्ट्रेशन के नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
क्या है Rajasthan Roadways Free Bus Travel Scheme?
राजस्थान में विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाती है। जिन विद्यार्थियों को मुफ्त यात्रा का लाभ लेना है उन्हें परीक्षा से पहले पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा तभी नि:शुल्क यात्रा का लाभ मिल सकेगा।
Rajasthan Roadways Free Bus Travel Rules
- RSRTC के अनुसार विद्यार्थी को परीक्षा के 36 घंटे पहले तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थी को अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) अपलोड करना होगा तथा OTP से सत्यापन पूरा करना होगा।
Rajasthan Roadways Free Bus Travel Registration Online कैसे करें?
- विद्यार्थी नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- होम पेज पर ” प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीयन पोर्टल ” के लिंक पर क्लिक करे ।
- उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमे पूछी गई जानकारी को भरना है ।
- फिर ” Send OTP ” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते है ।
Rajasthan Roadways Free Bus Travel Registration Link
| राजस्थान रोडवेज फ्री बस यात्रा रजिस्ट्रेशन 2026 |
| राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) |
| Join Whatsapp Channel Now |
| Helpstudentpoint |
🚀 Create Professional Resume in Just 2 Minutes!
Build ATS Friendly Resume Free with Rozgar Resume.
Create Resume Now




