WhatsApp Telegram

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026

By: Birm Gehlot

On: 17/07/2026

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026:- राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से राजस्थान के जिला न्यायालयों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में स्टेनोग्राफर के खाली पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी जैसे पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतन और ऑनलाइन आवेदन तिथि इस आर्टिकल में दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जारी किया गया ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Rajasthan High Court Stenographer Bharti 2026 Latest Update

ताजा अपडेट के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने जिला न्यायालयों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में स्टेनोग्राफर के 163 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे से शुरू होंगे। इस भर्ती के योग्य विद्यार्थी 10 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है।

Rajasthan High Court Stenographer Bharti 2026 Important Date

Name of the Authority Rajasthan High Court, Jodhpur
Posts Name Stenographer Grade-III and Stenographer Grade-II
Total Posts 163 Posts
Notification Release Date 17th July 2026
Form Start Date 22nd July 2026 at 1:00 PM
Form Last Date 10th August 2026 at 5:00 PM
Fee Payment Last Date 11th August 2026 at 5:00 PM
Exam Date September 2026 (Proposed)
Exam Location Jaipur
Work Location Rajasthan
Official Website www.hcraj.nic.in
Article Category Job Update

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम चैनल को अभी फॉलो करें

Join WhatsApp Channel
Join Telegram Channel

Rajasthan High Court Stenographer Vacancy 2026

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का आयोजन कुल 163 रिक्त पदों के लिए किया जा रहा है। इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र और अनुसूचित क्षेत्र के पद शामिल हैं।

पद का नाम क्षेत्र पदों की संख्या
Stenographer Grade-III (Hindi) in District Courts
Non-TSP Area
130
Stenographer Grade-III (Hindi) in District Courts
TSP Area
11
Stenographer Grade-III (English) in District Courts
Non-TSP Area
09
Stenographer Grade-III (English) in District Courts
TSP Area
04
Stenographer Grade-II (Hindi) in DLSA Including PLA
Non-TSP Area
07
Stenographer Grade-II (Hindi) in DLSA Including PLA
TSP Area
02
📌 कुल पद 163

Rajasthan High Court Stenographer Eligibility Criteria

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थी के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए:

  • विद्यार्थी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कला, विज्ञान या वाणिज्य विषय में सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य बोर्ड या संस्थान से समकक्ष परीक्षा पास विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • विद्यार्थी को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी भाषा और राजस्थान की बोलियों का अच्छा व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।
  • विद्यार्थी के पास कंप्यूटर योग्यता या कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Rajasthan High Court Stenographer Computer Qualification

विद्यार्थी के पास नीचे दी गई कंप्यूटर योग्यताओं में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  • DOEACC द्वारा आयोजित “O” Level या Higher Level Certificate Course.
  • COPA या Data Preparation and Computer Software यानी DPCS Certificate.
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Computer Science या Computer Application में डिप्लोमा।
  • मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से Computer Science and Engineering में डिप्लोमा।
  • वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित RSCIT Certificate.
  • 12वीं कक्षा में Computer Science वैकल्पिक विषय के रूप में पास होना चाहिए।
  • इनके समकक्ष या इससे उच्च कंप्यूटर योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan High Court Stenographer Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए विद्यार्थी की आयु सीमा निम्न प्रकार रखी गई है:

  • न्यूनतम आयु सीमा – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा – 40 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
  • SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के पुरुष विद्यार्थी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • सभी वर्ग की महिला विद्यार्थी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट दी जाएगी।
  • भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट प्रशिक्षक, सरकारी कर्मचारी और अन्य विशेष श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Rajasthan High Court Stenographer Bharti 2026 Application Fee

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग, अन्य राज्य के अभ्यर्थी तथा राजस्थान के क्रीमीलेयर OBC/MBC वर्ग के लिए – ₹750
  • राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC और EWS वर्ग के लिए – ₹600
  • राजस्थान के SC/ST वर्ग, दिव्यांग अभ्यर्थी और भूतपूर्व सैनिक के लिए – ₹450

Rajasthan High Court Stenographer Selection Process

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में विद्यार्थी का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • English या Hindi Shorthand Test
  • Computer Speed Test / Computer Efficiency Test
  • Interview
  • Document Verification
  • Medical Fitness
  • Final Merit List

Rajasthan High Court Stenographer Exam Pattern 2026

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट देना होगा। हिंदी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर पद के लिए अलग-अलग शॉर्टहैंड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। परीक्षा पैटर्न नीचे आसान तरीके से दिया गया है।

English Shorthand Test

परीक्षा समय स्पीड अंक
Dictation of Passage 6 मिनट 80 शब्द प्रति मिनट 100 अंक
English Transcription और Typing 50 मिनट —-

Hindi Shorthand Test

परीक्षा समय स्पीड अंक
Dictation of Passage 6 मिनट 70 शब्द प्रति मिनट 100 अंक
Hindi Transcription और Typing 50 मिनट —-

Computer Test

परीक्षा समय अंक SC/ST/PwBD न्यूनतम अंक अन्य वर्ग न्यूनतम अंक
Speed Test 10 मिनट 50 अंक 20 अंक 22.5 अंक
Efficiency Test 10 मिनट 50 अंक 20 अंक 22.5 अंक
कुल 100 अंक 40 अंक 45 अंक

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • कंप्यूटर टेस्ट के लिए न्यूनतम स्पीड 8000 Key Depressions प्रति घंटा होनी चाहिए।
  • हिंदी कंप्यूटर टेस्ट में Kruti Dev 010 Font का उपयोग किया जाएगा।
  • अंग्रेजी कंप्यूटर टेस्ट में Calibri Font का उपयोग किया जाएगा।
  • Efficiency Test में Text, Paragraph, Page और Table की Formatting से जुड़े प्रश्न या कार्य दिए जाएंगे।
  • अभ्यर्थी को शॉर्टहैंड टेस्ट के साथ Computer Speed Test और Efficiency Test में भी निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे।

Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026

Rajasthan High Court Stenographer Salary 2026

Stage Salary
Probation Period (First 2 Years) ₹23,700 Per Month
After Probation Pay Matrix Level-10
₹33,800 – ₹1,06,700 Per Month
Allowances DA, HRA & Other Government Allowances as per Rules

Note: Selected candidates will receive ₹23,700 per month during the first 2 years of probation. After successful completion of the probation period, salary will be paid as per Pay Matrix Level-10 (₹33,800 – ₹1,06,700) along with applicable government allowances.

How To Apply For Rajasthan High Court Stenographer Bharti 2026

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का ऑनलाइन आवेदन राजस्थान उच्च न्यायालय की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थी नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:

  • सबसे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब Stenographer Grade-III and Grade-II Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें और Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को Final Submit करने से पहले सभी जानकारी की जांच करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद Application ID और Password सुरक्षित रखें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

Rajasthan High Court Stenographer Bharti 2026 Direct Link

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले विद्यार्थी ऑफिसियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके ध्यानपूर्वक पढ़ें। नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन आवेदन करें।

Join Us

Stay Connected! Follow Us on All Our Platforms for the Latest Updates and Announcements.

About The Author

Birm Gehlot

बिरम गहलोत एक Successful Full Time Blogger है| HelpStudentPoint.com के Founder और Senior Editor In Chief है| उन्होंने MCA की पढ़ाई पूरी की है| इन्होने Blogging Career की शुरुआत 2016 में किया था और अभी तक कई सारे बिज़नेस और सक्सेसफुल ब्लॉग बना चुके है| बिरम गहलोत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Comment